बस्ती में साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोग, दिन पर दिन बढ़ रहा आंकड़ा 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध में भी दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है, क्या पर्सनल ऐप्स, क्या सरकारी सभी के माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. लाभ के चक्कर में लोग साइबर अपराधियों की रेडार पर भी आसानी से आ जाते हैं और जब तक उनको कुछ समझ में आता है, तब तक उनका बैंक एकाउंट साइबर अपराधी खाली कर देते हैं. बस्ती जनपद में साइबर क्राइम के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. यहां आए दिन कोई न कोई व्यक्ति साइबर अपराधियों का शिकार हो जाता है. जिसमें से 80% लोग पुलिस के पास जाने से बचते हैं.

बस्ती जनपद में साइबर अपराधी प्राइवेट से लेकर सरकारी योजनाओं में भी सेधमरी कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, यहां पर किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, बैंक लोन, लॉटरी, स्टूडेंट्स से मार्कशीट में नम्बर बढ़वाने के नाम पर, कम्पनी के टोलफ्री नम्बर के माध्यम से, सिम कार्ड को बदलकर, मेल पर लिंक भेज कर, बिजली बिल के नाम पर आदि माध्यमों से साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.

तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम

बस्ती जनपद में जहां सन 01.01.2022 से 31.12.2022 तक बस्ती पुलिस ने साइबर क्राइम के 82 मामले दर्ज किए थे जिसमे से 96 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी, तो वहीं 01.01.23 से31.05.23 तक साइबर क्राइम के 28 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई है. कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अनिता ने बताया कि उनसे पीएम आवास देने के नाम पर सात हज़ार रुपए साइबर अपराधियों द्वारा ठग लिया गया. उन्होंने बताया कि उनके पास फोन आया कि आपका पीएम आवास आया है, जिसकी रजिस्ट्रेशन फीस सात हज़ार रुपए उनको तत्काल देने हैं, प्रालोभन में आकर उन्होंने वो पैसा दे दिया और जब उन्होंने इसके बारे में पता किया तो उनका पता चला कि वो साइबर अपराध की शिकार हो चुकी हैं.

ऐसे रहें सावधान

एसपी बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि मैं लोगो से अपील करता हूं कि वो फोन पर आए कॉल, किसी अज्ञात लिंक, बैंक डिटेल्स, आवास के नाम पर , मेल पर आए लिंक आदि से बचे, साथ ही लोगों से अपील है कि अगर वो इस तरह के साइबर अपराध का शिकार होते हैं तो इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दें, पुलिस उनके मदद के लिए तत्पर है.

Tags: Basti news, Cyber Crime, Latest hindi news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें