जुलाई के बाद बंद हो सकती है ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा, जानें वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद के लोगों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. जिले के लोग जो ई-बाइक का लुत्फ उठा रहे थे, उसकी सेवाएं जुलाई के बाद कभी भी बंद हो सकती हैं. महानगर में तीन करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया ई-बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट 29 जुलाई के बाद कभी भी बंद हो सकता है. ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी के पास सिर्फ 29 जुलाई तक का ही फंड शेष बचा है. पैसे के लिए कंपनी के अधिकारी से लेकर कर्मचारी रोजाना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं.

तीन करोड़ के प्रोजेक्ट में से आधे से भी कम की धनराशि स्मार्ट सिटी द्वारा ई-बाइक शेयरिंग कंपनी के अधिकारियों को नहीं दी गई है. वर्तमान में महानगर में 35 स्टेशन बनाए गए हैं. जहां से लोग आसानी से ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. साढ़े चार सौ ई-बाइक स्टेशनों पर रहती हैं.

पैंडल से 50, चार्जिंग से 25 किमी तक जाएगी

ई-बाइक शेयरिंग कंपनी के सीईओ आंशुमान सिंह ने बताया कि पैसे के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं. मगर स्मार्ट सिटी के अफसर प्रोजेक्ट में कमियां निकालकर पेमेंट नहीं कर रहे हैं. उनके पास 29 जुलाई तक का ही फंड मौजूद है. स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक, ई-बाइक पैंडल के साथ 50 किमी तक और बिना पैंडल के 20-25 किमी तक जा सकेगी. आम नागरिकों के लिए 450 ई-बाइक उपलब्ध हैं.

Tags: Bike, Latest hindi news, Moradabad News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें