आमिर खान के घर कपिल शर्मा का ‘प्राइवेट शो’, पत्‍नी को सामने बैठा गाया गाना, ‘हंगामा है क्‍यों बरपा…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को सालों से इस बात का अफसोस है कि 10 सालों से टीवी पर चल रहे उनके शो में कभी तीन हस्‍तियां नजर नहीं आईं. ये हस्‍तियां हैं लता मंगेश्‍कर (Lata Mangeshkar), सच‍िन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और आमिर खान (Aamir Khan). ये तीनों कभी कपिल के शो पर नहीं आए. लगता है कपिल की एक ख्‍वाह‍िश तो पूरी हो ही गई. भले ही आम‍िर खान, कपिल के शो में न आए हों, लेकिन हाल ही में आमिर खान के ही घर यारों की एक महफ‍िल जमी, ज‍िसमें कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के ही साथ नजर आए. आमिर खान के घर हुई इस पार्टी में उनकी ‘राजा ह‍िंदुस्‍तान’ की को-एक्‍टर अर्चना पूरण सिंह भी मौजूद थीं. अर्चना ने इस इस पार्टी का एक इनसाइड वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर शेयर क‍िया है.

हाल ही में पंजाबी फिल्‍म ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्‍च हुआ, ज‍िसमें इस फिल्‍म के कलाकारों के साथ ही आमिर खान और कपिल शर्मा जैसे स‍ितारे भी मौजूद थे. इसी ट्रेलर के बाद पूरी टीम आमिर खान के घर पार्टी करती और च‍िल करती नजर आई. अर्चना पूरण स‍िंह ने इस पार्टी का एक इनसाइड वीड‍ियो डाला है ज‍िसमें कपिल शर्मा ‘हंगामा है क्‍यों बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है…’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीड‍ियो में कपिल के दोस्‍त और उनके शो के म्‍यूजीशन द‍िनेश, कपिल की पत्‍नी ग‍िनी चतरथ, कॉमेड‍ियन कीकू शारदा, एक्‍ट्रेस कव‍िता कौश‍िक, सोनम बाजवा, आमिर खान, ग‍िप्‍पी ग्रेवाल जैसे कई स‍ितारे नजर आ रहे हैं.

वीड‍ियो को शेयर करते हुए अर्चना पूरण सिंह ने ल‍िखा है, ‘राजा ह‍िंदुस्‍तानी के सालों बाद आमिर से मुलाकात हुई है. गर्मजोशी से गले लगना और सालों पुराने कई क‍िस्‍से.. और आम‍िर के घर हुए इस शानदार शाम के लिए तहे द‍िल से शुक्रिया तो बनता है. तुम अब और भी मजेदार हो गए हो.. ढेर सारा ज्ञान और शरारतें. उस रात की बातों और मजेदार स्‍टोरीज सुनने में खूब मजा आया. शुक्रिया कपिल शर्मा सब का पसंदीदा गाना ‘हंगामा है क्‍यों बरपा..’ गाने के ल‍िए. हालांकि तुम्‍हारे हाथ में जो है वो स‍िर्फ नीबू पानी है.’ आप भी देख‍िए ये वीड‍ियो.

Tags: Aamir khan, Kapil sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें