WTC Final: ‘यह आसान नहीं होगा’,ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) से पहले टीम इंडिया को लगभग चेताते हुए कहा है कि IPL से रेड बॉल के टेस्‍ट क्रिकेट में अपने खेल को एडजस्‍ट करना प्‍लेयर्स के लिए मुश्किल हो सकता है. WTC Final भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 7 जून से ओवल मैदान पर खेला जाना है. बता दें, IPL 2023 का समापन 29 जून को ही हुआ है और चेतेश्‍वर पुजारा को छोड़कर टीम इंडिया के लगभग सारे प्‍लेयर्स इसका हिस्‍सा थे जबकि ऑस्‍ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी ही इस टूर्नामेंट में शामिल हुए थे.

शुभमन गिल ,मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे प्‍लेयर्स को 29 मई को सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल होने के बाद ही टीम इंडिया के साथ लंदन में जुड़े हैं. ऑस्‍ट्रेलिया टीम के कैमरन ग्रीन और डेविड वॉर्नर ही वह खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2023 का हिस्‍सा होने के साथ WTC फाइनल की भारतीय टीम के भी सदस्‍य हैं.

समझना होगा, किस बॉल पर आप रन बना सकते हैं
वॉटसन ने ESPN cricinfo से चर्चा में कहा, इस बात में कोई शक नहीं कि प्‍लेयर्स के लिए टी20 से टेस्‍ट मोड में आना मुश्किल होने वाला है. उन्‍हें इसके लिए बेहद कम समय मिला है. प्‍लेयर्स को इसका नेट पर ज्‍यादा से ज्‍यादा रेड बॉल का सामना करते हुए बेहतर तरीके से इस्‍तेमाल करना चाहिए.यही एकमात्र तरीका है जिससे आप अपने गेम में लौट सकते हैं. इस फेस में आपको पॉजिटिव और अग्रेसिव इंटेंट के साथ इस बात को भी समझना होगा कि किस बॉल पर आप रन बना सकते हैं और कौन सी बॉल अत्‍यधिक जोखिम वाली हैं.

इंग्‍लैंड के स्विंग के अनुरूप खेल को ढालना होगा
उन्‍होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे बल्लेबाज़ इंग्लैंड में ड्यूक की गेंद के अभ्यस्त हो सकते हैं. वॉटसन ने कहा कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के पहले टूर मैच नहीं होने से प्‍लेयर्स को इंग्‍लैंड की परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में मुश्किल आएगी. विशेष रूपसे गेंद के लगातार स्विंग होने के चलते आपको अपने खेल को इसके अनुरूप ढालने के लिए सिर को सही जगह पर लाने की जरूरत होती है.

WTC Final टीम इंडिया ग्रीन गार्डन पर खेलने जा रही, सिर्फ हरी घास देखकर भड़के फैंस, कहा- पिच है ही कहां

गौरतलब है कि भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया के लिए यह पहला मौका है.भारत के लिए यह आईसीसी ट्रॉफी का ‘सूखा’ खत्‍म करने का अवसर होगा.टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए 10 साल हो चुके हैं.भारतीय टीम ने आखिरी बार वर्ष 2023 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.

Tags: India vs Australia, Shane Watson, Team india, World Test Championship Final, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें