3 बच्चों की मां को 5 बच्चों वाले देवर से हुआ प्यार, रिश्ते-नाते तोड़ जंगल में कर डाला बड़ा कांड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बांसवाड़ा जिले में सामने आया मामला
पेड़ पर लटके-लटके सड़ गए थे दोनों के शव
दोनों घटना से पहले अपने-अपने घर से हो गए थे गायब

आकाश सेठिया.

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अवैध प्रेम संबंधों का बड़ा केस सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां और पांच बच्चों के पिता को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं. रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाले इस केस में दोनों पहले घर से गायब हो गए. बाद में जंगल में जाकर सुसाइड कर लिया. तीन चार तक किसी को इसका अंदाजा नहीं लग पाया. लेकिन जब लोगों ने जंगल में दोनों के शव लटके देखे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. शव बुरी तरह से सड़ चुके थे और वे बदबू मारने लग गए थे.

बांसवाड़ा पुलिस के अनुसार अवैध रिश्तों की यह दास्तां गढ़ी थाना इलाके में सामने आई है. यहां बीते 3 जून को आमजा गांव के जंगल में एक महिला और पुरुष के शव लटके हुए मिले थे. दोनों शव पुराने होने के कारण काले पड़ चुके थे और बदबू मार रहे थे. ग्रामीणों ने जंगल में शव लटके देखकर स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी. इस पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उतरवाया. बाद में शवों की शिनाख्त कालू (40) और बबली (39) के रूप में हुई.

लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन… 

पति ने दर्ज कराई थी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कान सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों रिश्ते में देवर-भाभी हैं. ये दोनों कुछ दिनों पहले घर से गायब हो गए थे. उसके बाद बबली के पति ने अरथूना थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसके बाद उसने अपने भाई कालू के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था. अरथूना पुलिस दोनों को ढूंढ ही रही थी कि दोनों के शव मिल गए. घटनास्थल के अलामात को देखते हुए दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की संभावना है.

दोनों के बच्चों की शादियां हो चुकी हैं
जांच में सामने आया कि भाभी बबली के तीन लड़के हैं. उनमें से एक लड़के की शादी हो चुकी है. वहीं देवर कालू के पांच बच्चे हैं. इनमें 4 लड़कियां और एक लड़का है. उनमें से 3 लड़कियों की शादी हो चुकी है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शवों का बाद में बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया. उसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दोनों के शव मिलने के बाद गांव में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है.

Tags: Banswara news, Crime News, Rajasthan news, Suicide Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें