MBBS स्टूडेंट ने गैंग के साथ मिलकर की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम को बनाया जरिया, 1 करोड़ ठग डाले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जयपुर ऑनलाइन फ्रॉड केस
वीडियो लाइक करने के बहाने फंसाया
गैंग में शामिल ठग बीए, बीसीए और बीकॉम डिग्रीधारक हैं

विष्णु शर्मा.

जयपुर. राजस्थान एसओजी (SOG) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) के बड़े गिरोह का खुलासा किया है. एसओजी ने इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरोह में शामिल सभी युवक हाईली क्वालिफाइड हैं. गिरोह ने इंस्टाग्राम के जरिए मोटी कमाई का लालच देकर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ठग डाली. गिरोह ने पीड़ित से यह रकम 31 अलग-अलग बैंक खातों में डलवाई. पुलिस गिरोह से जुड़े शातिर ठगों से पूछताछ करने में जुटी है. अभी तक एक ही पीड़ित सामने आया है। जांच में ठगी के इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

पुलिस के अनुसार गिरोह ने ठगी के लिए इंस्टाग्राम को जरिया बनाया. यह गिरोह इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करने का झांसा देकर ठगी करता है. इनमें एक आरोपी MBBS फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है. बाकी आरोपी बीए, बीसीए और बीकॉम डिग्रीधारक हैं. बिना कोई मेहनत किए मोटी इनकम करने के लालच में आरोपियों ने गैंग बनाकर ठगी शुरू कर दी. आरोपियों ने ठगी की 1 करोड़ रुपए की रकम को 31 बैंक खातों में डलवाया.

आपके शहर से (जयपुर)

टेलीग्राम पर एक ग्रुप में ज्वॉइन करवा दिया
एसओजी के मुताबिक ठगी के शिकार दीपक शर्मा ने 2 मई को एसओजी में इस संबंध में केस दर्ज करवाया था. उसने अपनी रिपोर्ट बताया कि उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया. उसमें सोशल मीडिया पर 3 से 5 हजार रुपये रोजाना कमाई करने की बात कही गई. इसके साथ ही टेलीग्राम पर एक ग्रुप में ज्वॉइन करवा दिया.

लव मैरिज कर बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इनकार, दुखी पिता ने छपवा डाला शोक संदेश, और… 

वीडियो लाइक करने की बात कहकर की ठगी
एसओजी की पड़ताल में सामने आया कि ग्रुप में मौजूद लोगों को साइबर ठग अलग अलग टास्क देते थे. इन टास्क में से एक इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करने और उनकी वीडियो पोस्ट लाइक करके स्क्रीन शॉट डालना होता था।. एक लाइक करने पर 50 से 100 रुपये देने का लालच भी दिया. उसके बाद कई तरह के लालच देकर एक यूजर्स से 1 करोड़ 1 लाख रुपये की ठगी कर डाली. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में साइबर ठगी के मामले बेहद तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं.

Tags: Crime News, Jaipur news, Online fraud, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें