Chor Panchak 2023 June: 9 जून से चोर पंचक शुरू, उस दिन भद्रा का भी साया, 3 कामों को करने से धन हानि का डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक होता है.
पंचक: 9 जून, आषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि, सुबह 06 बजकर 02 मिनट से पूरी रात.
भद्रा: 9 जून, शाम 04 बजकर 20 मिनट से 10 जून को तड़के 03 बजकर 08 मिनट तक.

Chor Panchak 2023 June: जून माह में चोर पंचक और भद्रा एक दिन ही लग रहे हैं. शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक होता है. 9 जून शुक्रवार को पंचक सुबह में 06 बजकर 02 मिनट से लग रहा है, जबकि भद्रा शाम को 04 बजकर 20 मिनट से लग रही है. पंचक 9 जून से 13 जून मंगलवार तक रहेगा, जबकि भद्रा 10 जून को तड़के 03 बजकर 08 मिनट तक है. भद्रा और पंचक में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. यदि आप वे कार्य करते हैं तो उसका अशुभ परिणाम प्राप्त होता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं चोर पंचक और भद्रा के समय, इसमें वर्जित कार्य आदि के बारे में.

पंचक और भद्रा कब कब हैं?
पंचक: 9 जून, आषाढ़ कृष्ण षष्ठी तिथि, सुबह 06 बजकर 02 मिनट से पूरी रात
भद्रा: 9 जून, शाम 04 बजकर 20 मिनट से 10 जून को तड़के 03 बजकर 08 मिनट तक

पंचक: 10 जून, आषाढ़ कृष्ण सप्तमी तिथि, पूरे दिन

पंचक: 11 जून, आषाढ़ कृष्ण अष्टमी तिथि, पूरे दिन

यह भी पढ़ें: कब है आषाढ़ मासिक शिवरात्रि? शिव पूजा का निशिता मुहूर्त कब से कब तक? इस दिन लगेगी भद्रा

पंचक: 12 जून, आषाढ़ कृष्ण नवमी तिथि, पूरे दिन
भद्रा: 12 जून, रात 09 बजकर 58 मिनट से 13 जून को सबह 05 बजकर 23 मिनट तक

पंचक: 13 जून, आषाढ़ कृष्ण दश्मी तिथि, सुबह 05 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक
भद्रा: 13 जून, सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 09 बजकर 28 मिनट तक

यह भी पढ़ें: 17 जून से शनि कुंभ में होंगे वक्री, बनेगा शश राजयोग, 3 राशिवालों को फायदा, धन लाभ, पैतृक संपत्ति योग

पंचक समापन बाद बना है सर्वार्थ सिद्धि योग
13 जून को पंचक का समापन दोपहर में 01 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, उसके बाद से सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन हैं. इस दिन सौभाग्य और शोभन योग भी हैं. 13 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक है. 13 जून को सौभाग्य योग सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक है, उसके बाद से शोभन योग है, जो 14 जून को सुबह 04 बजकर 18 मिनट तक है.

चोर पंचक में क्या न करें
शुक्रवार दिन से शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चोर पंचक में आपको भूलकर भी 3 प्रकार के काम नहीं करने चाहिए.
1. चोर पंचक के दिनों में गलती से भी यात्रा न करें. इसमें यात्रा करना निषेध है.
2. चोर पंचक के समय में आप कोई भी बिजनेस कार्य या किसी भी प्रकार का सौदा न करें.
3. चोर पंचक में किसी भी तरह का कोई भी लेन-देन न करें.

चोर पंचक में इन कार्यों को करने से धन की हानि की आशंका रहती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें