क्‍या आपने खाई है दिल्‍ली की मशहूर ‘कुलिया चाट’? 130 साल से लोग हैं स्‍वाद के दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौहर/दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के लोगों की पहचान ‘दिल वाले’ के साथ चटपटे खाने की वजह से भी है. दिल्ली में आपको कई ऐसी जगहें मिलेंगी जहां पर आपको चटपटा खाना खाने को मिल जाएगा. देश की राजधानी का स्ट्रीट फूड वैसे तो बहुत मशहूर है, लेकिन चाट लोगों की हमेशा से पहली पसंद रहा है. ऐसे में हमने आपके लिए ढूंढ निकाली है दिल्ली में 130 साल पुरानी ‘हीरा लाल चाट कॉर्नर’ की दुकान. लोग इस दुकान की चाट के दीवाने हैं. जबकि इस दुकान की कुलिया चाट (Kuliya Chaat) बेहद खास है.

‘हीरा लाल चाट कॉर्नर’ के मालिक बृजलाल का कहना था कि सोशल मीडिया से जितनी प्रसिद्धता इन्हें मिल रही है. उतना ही लोगों का प्यार भी इन्हें मिल रहा है. हीरा लाल चाट कॉर्नर के पुराने ग्राहक तो आ ही रहे हैं, लेकिन आजकल दूर-दूर से नए ग्राहक आकर भी चाट का मजा ले रहे हैं. लोग जितना यहां पर आकर खा रहे हैं. इसके अलावा लोग चाट को पैक करवा कर अपने घर भी ले जात हैं.

कुलिया चाट है खास
हीरा लाल चाट कॉर्नर की कुलिया चाट किसी भी दूसरी चाट से बहुत अलग है. इस चाट में सेब, केला, पपीता, खीरा, तरबूज, अनन्नास और आम होता है. यह इन सब फलों को बीच में से काटकर उनके अंदर एक गोल जगह बनाते हैं. फिर वह नींबू का रस, चने और अनार भरते हैं. लोगों को भी इस तरीके से इस चाट को बनाना बहुत पसंद है. कुलिया चाट की इतनी डिमांड है कि अन्य राज्यों के लोग भी इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर के मंगवाते हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

जानिए क्या है रेट
कुलिया चाट का रेट 100 रुपये है, जिसमें 8 पीस का कुलिया चाट देते हैं. यह कम फ्रूट के साथ एक छोटा कुलिया चाट भी बनाते हैं जिसका रेट 50 रुपये होता है. दुकानदार बृजलाल ने बताया कि उनके यहां टिक्की 40 रुपये, बर्गर 35 रुपये, आलू चाट 40 रुपये और पाव भाजी 60 रुपये में मिलती है. आप यहां पर कभी भी दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक आ सकते हैं. केवल रविवार के दिन यह दुकान बंद रहती है. अगर आपको भी यहां आना है, तो चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से उतरकर लोहे वाली गली की तरफ आते हुए कॉर्नर पर आपको यह दुकान मिल जाएगी.

लोगों की प्रतिक्रिया
ग्राहक सज्जन शर्मा ने बताया कि वह राजस्थान से हैं. उनके यहां पर भी चाट मिलती है , लेकिन इस की बात अलग है. जब भी वह दिल्ली आते हैं, तो कुलिया चाट जरूर खाते हैं. वहीं, दिवेश ने कहा कि वह 2 साल से आ रहे हैं. इस दुकान की कुलिया चाट के अलावा टिक्की भी बहुत अच्छी लगती है.

Tags: Chaat, Delhi news, Food 18, Street Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें