
नई दिल्ली. 90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार आवाज से मुकेश खन्ना ने एक अगल ही पहचान बनाई थी. टीवी शो शक्तिमान के जरिए वह घर-घर फेमस थे. लेकिन एक वक्त के बाद वह एक्टिंग की दुनिया से दूर होते चले गए. लंबे समय बाद मुकेश खन्ना फिर खबरों में आए जब सोनी पिक्चर्स इंडिया के साथ बड़े पर्दे पर ‘शक्तिमान’ लाने के लिए हाथ मिलाया. इस खुलासा खुद सोनी पिक्चर्स ने एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए किया था. इस खुलासे के बाद से ही फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. अब इस फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर मुकेश खन्ना ने एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘शक्तिमान’ को फ्लोर पर पहुंचाने में क्यों देरी हो रही.
मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर अपने पेडिंग प्रोजेक्ट ‘शक्तिमान’ को लेकर ढेर सारी बातें की. हालांकि उन्होंने ये निश्चित किया कि ये फिल्म जरूर बन रही हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए बड़ा प्लान किया गया है.
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि फिल्म को लेकर कॉन्टैक्ट बन चुके हैं. ये बहुत बड़े लेवल की फिल्म है. एक फिल्म पर 200-300 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. इसे स्पाइडर-मैन बनाने वाली कंपनी सोनी पिक्चर्स बनाएगी, लेकिन इसमें देरी होती रही. मैंने पहले भी घोषणा की थी कि फिल्म बन रही है. कोरोना महामारी के कारण इसका काम रुक गया था लेकिन ये फिल्म जरूर बनेगी और वे किसी न किसी माध्यम से फिल्म का हिस्सा जरूर होंगे.
इस दौरान मुकेश ने फिल्म के कास्ट के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं अभी फिल्म के स्टारकास्ट के बारे में कुछ नहीं कह सकता. लेकिन आपको ये जरूर बता सकता हूं ते कि ये बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है, इसलिए समय लगना लाजिमी है. फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी. इसे कौन डायरेक्ट करेगा आदि के बारे में आप सभी को जल्द मिलेगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनी पिक्चर्स ने बीते साल 2022 में एक अनाउंसमेंट टीजर जारी कर फिल्म का ऐलान किया था. जिसमें कहा गया था था कि उसने ‘शक्तिमान’ को बड़े पर्दे पर एक सुपरहीरो ट्राइलॉजी के रूप में लाने के लिए अधिकार हासिल कर लिए हैं.
.
Tags: Entertainment news., Mukesh khanna
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 16:23 IST








