
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन के इलाके में समाज को शर्मसार किए जाने का मामला सामने आया है. बूढ़े शख्स ने मासूम बच्ची के साथ अश्लीलता की हदों को पार कर डाली.
सिविल लाइन इलाके निवासी घरों में काम करने के लिए अपनी 11 साल की बच्ची को अकेला छोड़कर गई थी. अचानक नया गांव निवासी 60 वर्षीय मकान मालिक छत्रपाल घर में घुस आया और बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी.
बच्ची की माँ ने सिविल लाइन पुलिस को को तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर 1 बजे आरोपी बच्ची को घर के एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर बच्ची के सामने पूरी तरह नग्न अवस्था में हो गया. इतना ही नहीं, बच्ची के शरीर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा. घर के बाहर किसी की आवाज सुनकर आरोपी दरवाजा खोलकर फरार हो गया.
सिविल लाइन थाना ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ एफआईआर के दर्ज कर ली. देर रात पॉस्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इतना ही नहीं, टीमें गठित करते हुए आरोपी छत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार आरोपी के घर में ही किराए पर रहता है.
11 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले पकड़े गए मुरादाबाद पुलिस के अधिकारियों की मानें तो आरोपी घर में काम करने वाली महिला की 11 साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके घर में घुस गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिस पर महिला की शिकायत पर मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जहां से उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया, अखिलेश भदौरिया एसपी सिटी मुरादाबाद ने मामले की पुष्टि की है.
.
Tags: UP police, UP Police Alert
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 08:07 IST








