OMG! दूल्हा बना बैठा था शख्स, पुरानी बीवी आकर बांटने लगी पर्चे- ‘नाजायज़ दुल्हन लाने की बधाई’!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Woman Crashes Ex Husband’s Wedding: दुनिया में अलग-अलग देशों के कानून अलग-अलग हो सकते हैं. हालांकि पति-पत्नी के बीच का जब मैटर हो, तो देश कोई भी हो, एक से बढ़कर एक किस्से सामने आते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ पड़ोसी देश चीन में. यहां एक कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें पूर्व पत्नी ने अपने सेटलमेंट के पैसे नहीं मिलने पर पति की शादी में आकर बवाल काट दिया.

आमतौर पर दो लोग एक-दूसरे से जब तलाक लेते हैं, तो इसका मतलब यही होता है कि वो किसी भी हालत में एक-दूसरे से छुटकारा पाना ही चाहते हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक ये केस ज़रा अलग था. यहां पति-पत्नी का तलाक भी हो चुका था, लेकिन जैसे ही पति दूसरी शादी करने जा रहा था, पुरानी बीवी वहां पहुंची और हंगामा कर दिया.

शादी के दौरान किया पति को बदनाम
ये घटना चीन के सिचुआन प्रांत की बताई जा रही है. यहां लुओ सरनेम वाली एक महिला अपने पूर्व पति की शादी में पहुंच गई. उसने शादी में मौजूद मेहमानों को पर्चे बांटने शुरू कर दिए. उसने सोशल मीडिया पर भी वही मैसेज लिखा, जो पर्चे में लिखा था – ‘पूर्व पत्नी अपने पूर्व पति को नाजायज़ रिश्ते की बधाई देती है.’ इतना ही नहीं उसने शादी के दौरान एक बड़े बैनर पर भी ऐसा ही मैसेज लिखा था, जिसमें बताया गया था कि वो कानूनन अब भी उसकी पत्नी है. महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पूर्व पति ने तलाक के वक्त तय हुई राशि उसे अब तक नहीं दी है.

पैसे नहीं मिलने की वजह से काटा गदर
इस कपल का डिवोर्स साल 2019 में ही हो चुका था. सेटलमेंट के मुताबिक महिला के पति को बेटी की कस्टडी मिली थी और उसे अपनी पत्नी को एकमुश्त 1 मिलियन युआन यानि 1 करोड़ 15 लाख रुपये से भी ज्यादा की रकम चुकानी थी, जबकि वो उसे हर महीने मेनटेनेंस के तौर पर 5 हज़ार युआन यानि करीब 56 हज़ार रुपये देगा. इसके अलावा जब तक महिला की शादी नहीं हो जाती वो उसे मेडिकल का खर्चा और बिजनेस इंश्योरेंस भी देगा. पति ने उसे ये रकम नहीं दी तो महिला ने मामला कोर्ट में पहुंचाया. जब उसे वहां से भी कुछ हाथ नहीं लगा तो शादी में इस तरह का हंगामा किया. घटना के बाद पूर्व पति ने उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोंका, फिलहाल वो 3 किस्तों में सारी रकम देने को तैयार है, वहीं महिला से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा गया है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें