सुबह 5 बजे ही शख्स ने जलाई बीड़ी, घर में धमाका, बेटे सहित माता-पिता झुलसे, हिल गए आसपास के मकान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुरुग्राम. गुरुग्राम में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. गुरुग्राम के सेक्टर 5 इलाके के किराए के कमरे में गैस लीक होने से धमाका हुआ, जिसमे पति पत्नी और उनका 13 साल का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया. तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 5 क्षेत्र में धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास रहने वाले लोगों की नींद तक उड़ गई. सूचना मिलते ही दमकल व सेक्टर-5 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और धमाके के कारण घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। घायल होने वालों में एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है. अस्पताल में दो की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि बच्चा खतरे से बाहर है.

दरअसल, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शहनाजपुर के रहने वाले पप्पू बिल्डिंग मेटीरियल सप्लाई करने वाले के पास रेहड़ी चलाते हैं, वह अपनी पत्नी नैनमणी और 13 साल के बेटे राजबीर के साथ गुड़गांव गांव में किराए पर रहते है. रविवार रात को वह रोजाना की तरह अपने घर पर सोए थे. रात को घर पर रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया.

सुबह करीब पांच बजे जब पप्पू की नींद खुली तो वह बीड़ी पीने लगे. जैसे ही बीड़ी जलाने के लिए माचिस जलाई वैसे ही जोरदार धमाका हो गया और घर में आग लग गई. कमरा अंदर से बंद होने के कारण आग घर में रखे सामान में भी लग गई. सेक्टर-5 थाना पुलिस की मानें तो धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकान तक हिल गए. जिस स्थान पर धमाका हुआ वहां से सेक्टर-5 थाना भी नजदीक है. धमाके की आवाज सुनकर पुलिस भी हरकत में आ गई और मौके पर भागी.

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस की मानें तो इस घटना में पप्पू और उसकी पत्नी नैनमणी की हालत गंभीर है. जबकि बेटे राजबीर के पैर झुलसे हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में गनीमत यह रही कि सिलेंडर नहीं फटा. अगर सिलेंडर फट जाता तो यह घटना एक भयानक रूप ले सकती थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें