
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 06 june 2023)
आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहना होगा. आज व्यावसायिक कामों में किसी का हस्तक्षेप बढे़गा. खर्च सामान्य से अधिक रहेगा. धार्मिक, सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी और खर्च भी हो सकता है. आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी. पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है. अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी. मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा. दुर्घटना से संभलकर चलें.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 06 june 2023)
नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है. नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है. मित्रों से लाभ मिल सकता है. भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढे़गी. संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा. पत्नी और पुत्र से आनंद के समाचार मिलेंगे. विवाह के इच्छुक लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. आप घूमने की योजना बना सकते हैं.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 06 june 2023)
आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी है. आज आपके सभी कामों सफलता मिलेगी. अधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा. व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी. पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा. कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा. आरोग्य अच्छा रहेगा. सरकार की ओर से लाभ होगा. मान-सम्मान तथा पदोन्नति के योग हैं. सांसारिक जीवन आनंदमयी रहेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 01:40 IST








