NIRF Ranking 2023: ये है देश की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सटी, देखें टॉप-10 की रैंकिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


NIRF Ranking 2023 Top Universities in India: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी की जाने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की घोषणा कर दी गई है. जिसमें विभिन्न कैटिगरी में देश के टॉप संस्थानों को रैंकिंग दी गई है. जहां ओवरऑल रैंकिंग में आईआईटी मद्रास देश का सबसे बेहतरीन संस्थान है. वहीं यूनिवर्सटी की रैंकिंग में आईआईएससी बेंगलुरु को नंबर 1 का दर्जा मिला है. आइए जानते हैं, कौन से हैं टॉप -10 विश्वविद्यालय.

टॉप-10 विश्वविद्यालय
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के अनुसार देश का टॉप विश्वविद्यालय है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर. वहीं दूसरे स्थान पर जवाहर-लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम आता है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया और जादवपुर विश्वविद्यालय तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. जबकि 5वें नंबर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय है. 6वां स्थान मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन को दिया गया है. वहीं 7वें स्थान पर अमृता विश्व विद्यापीठम है.

एनआईआरएफ रैंकिंग में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 8वां स्थान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 9वां स्थान दिया गया है. वहीं टॉप 10 की सूची में 10वां स्थान हैदराबाद विश्वविद्यालय को दिया गया है. नीचे देखें टॉप 10 की सूची-

  • आईआईएससी बैंगलोर
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • जादवपुर विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन
  • अमृता विश्व विद्यापीठम
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय

ये भी पढ़ें-
Success Story : एक PCS अधिकारी, जो बना सरदार पटेल का दाहिना हाथ, भारत को बिखरने से बचाया
Success Story : मिस इंडिया बनने का ख्वाब छोड़ क्रैक की UPSC परीक्षा, इस पूर्व ब्यूटी क्वीन से मिलिए

Tags: Education, University

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें