Jamshedpur News: बेकरी में बनाना चाहता हैं करियर तो आपके लिए है सुनहरा मौका, यहां दी जा रही ट्रेनिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 आकाश कुमार/जमशेदपुर. अगर आपको भी केक खाना और बनाना दोनों ही पसंद है और आप एक छोटा होम बेकरी का बिजनेस करना चाहते हैं तो आप आ सकते हैं जमशेदपुर के एसएस बेकरी. जो सविता तिवारी और सोनी के द्वारा संचालित किया जा रहा है. यहां पर आपको एक सर्टिफाइड बेकरी का कोर्स कराया जाएगा. जिसमें आप केक ,पफ पेटीज, चॉकलेट, और आइसक्रीम बनाना सीख सकते हैं.

5 दिन का कोर्स होता है. जिसमें आप मात्र 500 रुपए देकर 10 चाइनीस आइटम बनाना सीख सकते हैं. वही 3000 रुपए का प्रोफेशनल केक बेकिंग का कोर्स होता है. जिसमें आप अलग-अलग तरह के केक मफिन्स और पेस्ट्री बनाना सीख सकते है. 10 दिन का एडवांस लेबल फ़ॉन्डेंट और ब्राइडल डिजाइनदार का कोर्स है. जिसकी कीमत मात्र 7000 रुपए होती है. यहां पर आप लेबनीज बनाना सीख सकते हैं . जिसमें फलाफल, हममस, सूप इत्यादि होता है. इटालियन में पिज़्ज़ा, पास्ता और पिज़्ज़ा बेस बनाना सीख सकते हैं. वहीं चाइनीस में चौमिन, नूडल्स इत्यादि सीख सकते है.

हफ्ते में 5 दिन का कोर्स
हफ्ते में 5 दिन का कोर्स है. जिसकी समय सीमा 3 से 4 घंटे की है. अभी अमूमन देखा जा रहा है कि हर पार्टी फंक्शन में केक की काफी डिमांड रहती है. हर छोटे-बड़े त्योहार ऑपरेशन में लोग केक काटना पसंद करते हैं तो आप घर में केक बनाना सीख सकते हैं. जिससे आपकी एक अच्छी कमाई हो सकती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 17:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें