Chitrakoot News: चित्रकूट में आग का तांडव, गोदाम में रखा करोड़ों का सामान जलकर राख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश सोनकर/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में देर रात किराने की होलसेल की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है. यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन रोड मोहल्ले का है.

मिशन रोड मोहल्ले में शिवगंगा ट्रेडिंग कंपनी फर्म नाम की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दुकान में रखा करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है. जब आग की लपटें और धुआं फर्म के मालिक ने देखा तो आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया है.

हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाती, तब तक दुकान में रखा करोड़ों का सामान जलकर राख हो चुका था. फर्म के मालिक शिवहरे ने बताया है कि उनकी फर्म का गोदाम उनके घर के बेसमेंट के नीचे बना हुआ है. वह होलसेल का काम करते हैं और गोदाम में करोड़ों का किराने का सामान रखा हुआ था. जब वह रात में सो रहे थे तो अचानक उन्हें कमरे में धुंआ दिखाई दिया, तब आग लगने की बात पता चली. किसी तरह वह अपने बच्चों को लेकर छत से कूदकर बाहर आए. आग लगने से उनका पूरा सामान जलकर राख हो गया है. फर्म मालिक के मुताबिक, उनका महीने में 45 करोड़ का टर्नओवर था और 4 करोड़ का सामान गोदाम में रखा हुआ था. इस हादसे से वह पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं.

वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद का कहना है कि आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के आधार पर आर्थिक मदद करने की कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Chitrakoot News, Fire, Fire Department

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें