Indian Army Jobs: राजपूताना राइफल्‍स में निकली सीधी भर्ती, ₹ 63 हजार तक होगा वेतन, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Rajputana Rifles Recruitment 2023: भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्‍स में ग्रुप सी की सीधी भर्तियां निकली हैं. यह भर्तियां दिल्‍ली कैंट स्थित रेजिमेंटल केंद्र के लिए है. विभिन्‍न पदों के लिए निकली इन भर्तियों के लिए 12वीं पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंति‍म तिथि 1 जुलाई है. 

वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्‍मू और कश्‍मीर के लद्दाख डिवीजन और हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पिति जिले के पांगी सब डिवीजन, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के इच्‍छुक आवेदकों को आवेदन करने के लिए एक सप्‍ताह का अतिरिक्‍त समय दिया गया है. 

किन पदों के लिए निकली भर्ती और कितना होगा वेतन
दिल्‍ली कैंट स्थित राजपूताना राइफल रेजिमेंटल केंद्र में जिन पदों के लिए आवेदन निकली हैं, उनमें दर्जी, नाई और बूट निर्माता शामिल है. दर्जी पद पर चयनित होने वाले आवेदकों को पे मैट्रिक्‍स लेवल-1 के तहत 18000 – 56900 रुपए तक भुगतान किया जाएगा. नाई पद पर तैनात होने वाले आवेदकों को भी पे मैट्रिक्‍स लेवल-1 के तहत 18000 – 56900 रुपए तक भुगतान किया जाएगा. वहीं, बूट निर्माता को पे मैट्रिक्‍स लेवल-2 के तहत 19900 – 63200 रुपए तक भुगतान किया जाएगा.

आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्‍यता

दर्जी: दर्जी पद पर आवेदन के लिए आवेदक कम किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से मैट्रिक या समतुल्‍य उत्‍तीर्ण हो. उसे वर्दियों की सिलाई और कटाई की जानकारी और अपने ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.  

नाई: नाई पद पर आवेदन के लिए आवेदक कम किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से मैट्रिक या समतुल्‍य उत्‍तीर्ण हो. नाई के ट्रेड में निपुणता के साथ साथ एक वर्ष का अनुभव हो. 

बूट निर्माता: बूट निर्माता पद पर आवेदन के लिए आवेदक कम किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड से मैट्रिक या समतुल्‍य उत्‍तीर्ण हो. उसे तरपोलिन / कैनोपी वाहन, आईसीके उपकरण, बूट मरम्‍मत, वाहनों की सीट मरम्‍मत और चमड़े के अन्‍य कार्यों में दक्ष होना चाहिए. आवेदक के पास अपने ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए. 

Job Insights में पढ़ें: 10 संस्‍थानों ने निकाली 1772 जॉब वैकेंसी, 10 वीं से लेकर इंजीनियर तक को मौका, पढ़े पूरी डिटेल

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी
दर्जी पद के लिए एक ही पद है और यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिए आरक्षित है. वहीं नाई का एक पद विशेष रूप से चिन्हित विकलांग व्‍यक्ति के लिए आरक्षित है. वहीं बूट निर्माता के लिए एक पद है और य पद भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित है.  

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Indian army

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें