
प्रदीप धनखड़/झज्जर: झज्जर की बेटी ख्वाहिश और उसका परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा. दअरसल इस खुशी की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र है. पीएम ने 12वीं में पढ़ने वाली ख्वाहिश को पत्र लिखा है. जब यह पत्र बच्ची और उसके परिवार को मिला तो सभी झूम उठे. ख्वाहिश झज्जर के एक निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ती है.
बता दें कि ख्वाहिश ने “परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें उसके विचारों को पीएम ने खासा पसंद किया और आशीष स्वरूप पत्र भेजा. PM ने पत्र में लिखा कि देश की युवा पीढ़ी से देश की आशाएं और आकांक्षाएं दोनों जुड़ी हैं. वहीं, PM मोदी का पत्र मिलने के बाद ख्वाहिश भी बेहद खुश है. पीएम से मिले स्नेहाशीष को वह एक तरह से अपनी ख्वाहिश का पूरा होना भी मान रही है.
पीएमओ से आया पत्र मिलने के बाद ख्वाहिश ने कहा कि परीक्षा चाहे कोई भी हो हमें हमेशा तनावमुक्त रहना चाहिए. हमें पास और फेल की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि परीक्षाएं ज़िंदगी में तो चलती ही रहती हैं, हमें बगैर तनाव के परीक्षाएं देनी चाहिए, तभी सफलता प्राप्त होगी.
बेटियों को आगे बढ़ाएं
वहीं ख्वाहिश के परिजनों का कहना है कि पीएम द्वारा भेजे गए पत्र के मिलने से वे बेहद खुश हैं. कहा है कि हर बेटी को हर दिन को एक दिवस की तरह मनाया जाना चाहिए. हमें अपनी बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए साथ देना चाहिए. साथ ही हर माता-पिता के जीवन में ऐसा दिन आए जब वे अपनी बेटी पर गर्व कर सकें.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 15:52 IST








