![]()
निखिल त्यागी/सहारनपुर. सहारनपुर की रायवाला कपड़ा मार्केट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड आदि राज्यों में भी काफी मशहूर है. इस मार्केट की शुरुआत 1947 के बाद हुई थी. पाकिस्तान से रोजी रोटी कमाने के चक्कर मे आये व्यपारियों द्वारा छोटे स्तर पर यहां कपड़े का बाजार लगता था. अब इसका विस्तार बहुत बड़ा हो गया है. देश के कई प्रख्यात शहरों में रायवाला का कपड़ा बाजार प्रसिद्ध है.
व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष राधे श्याम नारंग ने बताया कि सहारनपुर में स्थित रायवाला कपड़ा बाजार दूर दूर तक प्रसिद्ध है. उन्होंने बताया कि 1947 में देश की आजादी व देश विभाजन के बाद जो लोग पाकिस्तान में अपना सब कुछ लुटाकर अपनी रोजी रोटी के लिए भटक रहे थे. उन्होंने बहुत ही छोटे स्तर पर यहां पर व्यापार शुरू किया था. उन्होंने बताया कि पूर्व में यह रायवाला मौहल्ला के नाम से जाना जाता था. रायवाला मार्किट के सरंक्षक राधे श्याम नारंग ने बताया कि उन लोगों ने देश के अमृतसर, दिल्ली, कोलकाता, व राजस्थान के मारवाड़ से कपड़े की कतरे लेकर काम शुरू कर इस बाजार की नींव रखी थी.
रायवाला में हैं करीब साढ़े तीन हजार दुकान हैं
राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आजादी के बाद शुरू हुई इस मार्केट का विस्तार धीरे-धीरे बढ़कर आज बहुत बड़ा हो चुका है. अब इस मार्केट में करीब साढ़े तीन हजार दुकाने हैं. जो देश के कई शहरों व राज्यों में प्रसिद्ध हो चुकी है. उन्होंने बताया कि रायवाला कपड़ा मार्केट का विस्तार रानी बाजार, निसार रोड, जैन बाग, पक्का बाग व कंबोह के पुल तक फैला हुआ है. राधेश्याम ने बताया कि 1949 के बाद इस मार्केट का आर्थिक विस्तार बहुत बड़ा हुआ है. जिसके कारण देश ही नहीं बल्कि इस बाजार की प्रसिद्धि एशिया तक फैली हुई है. उन्होंने बताया कि 1990 से 2010 के बीच दो दशकों में इस बाजार मे रामपुर, नानौता, थानाभवन, शामली, चिलकाना, नुमाइश कैंप, कैराना व छुटमलपुर आदि स्थानों से आए लोगों ने इस बाजार में अपना व्यापार शुरू किया.
लेडीज सूट के लिए प्रसिद्ध है रायवाला बाजार
व्यापारी नेता राधेश्याम ने बताया कि बाजार तो शुरू से ही कपड़े के लिए जाना जाता है. लेकिन बाद में इस बाजार को लेडिज सूट के लिए प्रसिद्धि मिली. उस समय के व्यपारियों ने सूरत, अहमदाबाद, बम्बई, अमृतसर, भीलवाड़ा, गोपाली आदि शहरों की कपड़ा मिलों में जाकर मेहनत के दम पर इस बाजार में लोगों को सस्ते दामों पर कपड़ा उपलब्ध कराया. अब रायवाला बाजार में लहंगा, शूटिंग, शॉर्टिंग, शूट लांचा आदि कई प्रकार का कपड़ा मिल जाता है. यहां पर थोक व्यापार के अलावा मुनासिब दामों पर फुटकर में भी ग्रहको को कपड़ा मिल जाता है.
कई प्रदेशों के व्यापारी करते है रायवाला मार्किट से व्यापार
राधेश्याम नारंग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, व दिल्ली तक के व्यापारी इस कपड़ा मार्केट से होल सेल का व्यापार करते हैं. जिससे सहारनपुर जनपद को आर्थिक रूप से बहुत लाभ मिल रहा है. इसलिए यह बाजार एशिया में भी प्रसिद्ध है.उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद इस मार्किट में अब कुछ सुधार हुआ है.
.
Tags: Market
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 15:48 IST








