HDFC ग्राहकों के ल‍िए जरूरी खबर! जून में 2 द‍िन बंद रहेंगी ये सर्व‍िस, चेक कर लें तारीख और टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

HDFC ग्राहक व्हाट्सऐप के जर‍िये चेक कर सकते हैं बैलेंस.
सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच बैंकिंग सेवाओं को बंद रखा जाएगा.
इस समय बैंकिंग सेवाओं का आमतौर पर कम इस्तेमाल होता है.

HDFC Bank Services: एचडीएफसी बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को ईमेल द्वारा सूचित किया गया है कि सिस्टम के रखरखाव और अपग्रेड के चलते जून के महीने में दो दिन कुछ सेवाएं बंद रहेंगी. ये सर्व‍िस क‍िस समय बंद रहेंगी इस बारे में भी बैंक की तरफ से जानकारी दी गई है. बैंक की तरफ से बताया गया क‍ि सिस्टम के मेंटीनेंस और अपग्रेडेशन के लिए तय डाउनटाइम के कारण कुछ सर्व‍िस उपलब्ध नहीं होंगी.

इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की भी कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड सेवाएं जून में कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. बैंक ने लिखा है आपको बेस्‍ट बैंकिंग एक्‍सपीर‍ियंस देने की कोश‍िश के तहत यह क‍िया जा रहा है. चलिए जानते हैं किस दिन बंद रहेंगी बैंक की कौन-कौन सी सर्विसेस.

ये भी पढ़ें: नहीं रहे गुफी पेंटल, 78 की उम्र में ली आखिरी सांस, जानें महाभारत के ‘शकुनी मामा’ के पास कितनी है संपत्ति

10 और 18 जून को नहीं म‍िलेंगी ये तीन सर्व‍िस
बैंक की तरफ से आगामी 10 और 18 जून को अकाउंट बैलेंस, ड‍िपाज‍िट और फंड ट्रांसफर से जुड़ी सेवाएं बाध‍ित रहेंगी. ये तीनों ही सेवाएं इन द‍िनों में सुबह 3 से 6 बजे तक बाध‍ित रहेंगी. बैंक द्वारा सिस्टम अपग्रेड करने के लिए 4 जून को सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच बैंकिंग सेवाओं को बंद रखा गया था. इस समय बैंकिंग सेवाओं का आमतौर पर कम इस्तेमाल होता है.

कोटक महिंद्रा बैंक की भी ये सर्विसेस रहेंगी बंद
दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक की भी चुनिंदा डेबिट कार्ड सेवाएं 10 जून को कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी. कोटक बैंक के डेबिट कार्ड, स्पेंड्ज़ कार्ड और गिफ्ट कार्ड ग्राहक 10 जून को कुछ घंटों के लिए इन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे – कार्ड कंट्रोल, कार्ड ब्लॉकिंग और अनब्लॉकिंग, खाता लिंकिंग और डीलिंकिंग, नए डेबिट कार्ड या इमेज कार्ड के लिए रिक्वेट, कार्ड बंद करने की रिक्वेट, टोकनाइजेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और पिन री-जेनरेशन.

HDFC ग्राहक व्हाट्सऐप के जर‍िये चेक कर सकते हैं बैलेंस
HDFC बैंक के ग्राहक रज‍िस्‍ट्रेशन करके और स‍िंपल स्‍टेप का पालन करके व्हाट्सएप के जर‍िये बैलेंस और अन्‍य सर्व‍िस प्राप्‍त कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने बैंक में रजिस्टर्ड नंबर से बैंक के वॉट्सएप नंबर 7070022222 पर Hi लिखकर भेजना होगा. इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें. इसमें आपको अकाउंट सर्विसेज का विकल्प का चयन करना होगा, जिसके बाद आप बैलेंस इंक्वायरी, अकाउंट स्टेटमेटं और आखिरी सात लेनदेन का विकल्प मिलेगा. इनमें से बैलेंस इंक्वायरी पर क्लिक करने पर आपको अपना बैलेंस पता लग जाएगा.

Tags: Bank news, HDFC, Hdfc bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें