देहरादून में यहां चिकन बिरयानी खा कर दिल बोलेगा ‘वाह’! भुला नहीं पाएंगे इसका जायका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिना आज़मी/देहरादून. अगर आप नॉन वेज खाने का शौक रखते हैं. तो यकीनन आपको बिरयानी जरूर पसंद होगी. नॉन वेज फूड लवर्स जानते हैं कि बिरयानी के टेस्ट में मुरादाबादी और हैदराबादी बिरयानी का क्या रुतबा है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आप इन दोनों तरह की बिरयानी का आनंद ले सकते हैं. यहां के राजपुर रोड पर यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के सामने स्थित मुरादाबादी जायका रेस्टोरेंट में गर्मा-गर्म लजीज मुरादाबादी और हैदराबादी चिकन बिरयानी परोसी जाती है. यह बिरयानी देग यानी बड़े पतीले में पकाई जाती है. इससे बिरयानी में दम आने के बाद इसके जायके में इजाफा होता है.

मुरादाबादी जायका रेस्टोरेंट के मालिक कय्यूम अली बताते हैं कि उनके पिता शेफ थे, और वो नॉन वेज की अच्छी-अच्छी डिशेज़ बनाते थे. इसलिए वो उन्हें देख कर अपने पुश्तैनी पेशे से जुड़ गए. उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में उनका परिवार पिछले 40-50 साल से यह काम कर रहा है. देहरादून में उन्हें महज दो साल हुए हैं, लेकिन मुरादाबाद और दिल्ली में उनके रेस्टोरेंट कई वर्षों से लोगों को चिकन बिरयानी का जायका उपलब्ध करा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि वो पिछले 8-9 साल से बिरयानी बना कर लोगों को पेश कर रहे हैं. लोगों को यह काफी पसंद आता है. उन्होंने बताया कि हमारे रेस्टोरेंट में ना सिर्फ मुरादाबादी बिरयानी, बल्कि हैदराबादी बिरयानी, चिकन कोरमा, कबाब, चंगेजी चिकन, चिकन फ्राई और बटर चिकन जैसे कई चिकन आइटम मिलते हैं.

कय्यूम अली ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में देहरादून के दूर-दूर से लोग बिरयानी का जायका लेने आते हैं. वहीं, यहां घूमने आने वाले टूरिस्ट भी उनकी बिरयानी खा कर खुश होते हैं. उनके यहां बिरयानी का रेट 120 रुपये (आधा किलो) से शुरू होता है.

लोगों को भा रहा चिकन बिरयानी का जायका

देहरादून के रायपुर से मुरादाबादी चिकन बिरयानी का जायका लेने आए इरफान का कहना है कि उन्हें यहां हैदराबादी चिकन बिरयानी और कोरमा का स्वाद बहुत अच्छा लगता है. इसीलिए वो कहीं और नहीं खाते. वो इतनी दूर से यही खाने के लिए आते हैं. उनका कहना है कि यहां मसाले ज्यादा नहीं डाले जाते, लेकिन इसका स्वाद बेहतरीन होता है. नॉर्मल तेल और मसाले में भी यहां बिरयानी बेहतरीन है. वो कई बार अपने दोस्तों के साथ भी यहां खाने आते हैं.

Tags: Biryani, Chicken, Dehradun news, Food 18, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें