World Environment Day: इस गाने को सुनकर हर कोई चाहेगा पेड़ लगाना, सुनिए पर्यावरण संरक्षण पर ये गाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उधव कृष्ण/पटना. आजकल सोशल मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर गाने ट्रेंड कर रहे हैं. आज इस खबर में हम जिस गाने की बात कर रहें हैं, वह कोई आम गाना नहीं है. बेहद ही अर्थपूर्ण तरीके से लिखा गया यह गीत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला है. इसे लिखा है पटना के गायघाट इलाके के रहने वाले कलाकार अमित काश्यप ने.

जानिए कौन हैं अमित काश्यप
पटना के गायघाट के रहने वाले अमित काश्यप आज अपनी कला के बदौलत लाखों दिलों पर राज करते हैं. हजारों शोज में परफॉर्म कर चुके अमित बताते हैं कि उनका रुझान पर्यावरण, अध्यात्म और देशभक्ति की ओर शुरू से रहा. शायद यही कारण है कि फिल्मी गीतों से ज्यादा वे धार्मिक और देशभक्ति गीत गाना पसंद करते हैं. इसके अलावा अमित पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाली एक एनजीओ प्रज्ञा संस्कृति निर्माण संघ के संयोजक भी हैं. अमित बताते हैं कि पर्यावरण पर लिखे अपनी इस गाने के माध्यम से वे लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं.

ये है काश्यप नाम के पीछे की कहानी

अमित ने News18 Local से बातचीत में बताया कि उन्होंने जानबूझकर ही अपना नाम अमित कश्यप की बजाए काश्यप लिखना शुरू किया. उनकी माने तो इसके पीछे दो कारण हैं. पहला कि काश्यप नाम उनको भीड़ में एक अलग पहचान देता है, दूसरा कारण है कि कश्यप में ‘का’ जुड़ने से इसका अर्थ बदलकर सूर्य की भांति तेज वाला हो जाता है.

कला से देते हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमित काश्यप अपने गीतों के माध्यम से लोगों का ना सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि इसके माध्यम से वे कई अर्थपूर्ण संदेश भी देते हैं. अमित कहते हैं कि उनकी गीत ‘बचाइए पर्यावरण’ में भूमि, जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण के बारे में बात की गई है. साथ ही प्रकृति की दुर्गति को भी दर्शाने की कोशिश की गई है.

मेहनत करने वाले खुद अपना वक्त बदलते हैं- अमित

अमित की माने तो उनका यहां तक का सफर संघर्षपूर्ण रहा. वे बताते हैं कि एनजीओ प्रज्ञा संस्कृति के माध्यम से सैकड़ों बार अलग-अलग नुक्कड़ों और गंगा घाटों पर खड़े होकर वे पर्यावरण संरक्षण का गीत गा चुके हैं. अमित आगे कहते हैं कि ये बात सच है कि वक्त सबका बदलता है, पर मेहनत करने वाले खुद अपना वक्त बदलते हैं. अब चाहे कोई पर्व हो, त्योहार हो, शादी हो या फिर कोई अन्य फंक्शन, लोग विशेषकर अमित को आमंत्रित करते हैं. इसके एवज में उन्हें अच्छे रुपए भी मिल जाते हैं. अमित काश्यप के शो की बुकिंग हेतु आप +91 77396 87595 अथवा 81024 24319 नंबर पर संपर्क साध सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें