आलू-प्याज की ‘शाही’ सब्जी…देसी घी में बनती है, ड्राई फ्रूट्स भी पड़ते हैं, लाजवाब है स्वाद  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनिल राठी/फरीदाबाद: अगर आपको भी आलू की सब्जी बेहद पसंद है तो आप फरीदाबाद की मशहूर और स्वादिष्ट आलू-प्याज की सब्जी एक बार जरूर ट्राई करिए. यहां मिलने वाली आलू प्याज की सब्जी कुछ खास है. दावा है कि ऐसी सब्जी आपने कहीं और नहीं खाई होगी.

आलू-प्याज की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आलू, प्याज के अलावा टमाटर, पनीर और ड्राई फ्रूट डाले जाता है. साथ ही कई तरह के मसालों का इस्तेमाल भी किया जाता है. ये मसाले पारंपरिक तरीकों से सिलबट्टे पर पीस कर तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा सब्जी को देसी घी में तैयार किया जाता है.

दो दिन तक खराब नहीं होती सब्जी
दुकानदार का दावा है कि इस सब्जी को आप दो दिन तक भी रखेंगे तो यह खराब नहीं होगी और इसके स्वाद में कोई कमी नहीं आएगी. बताया कि ये सब्जी लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ती है. कुछ लोग इस सब्जी को सालों से खाते आ रहे हैं. दूर दराज से भी लोग इस सब्जी का स्वाद चखने के लिए दुकान पर जरूर आते हैं. इसमें डाले गए तमाम तरह के मसाले और मेवा इस सब्जी के स्वाद को खास बना देते हैं.

शादी-विवाह में भी डिमांड
आप भी फरीदाबाद की स्वादिष्ट आलू प्याज की सब्जी का स्वाद चखना चाहते हैं तो ओल्ड फरीदाबाद में आकर चख सकते हैं. इस सब्जी को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. ये सब्जी देसी घी से तैयार की जाती है और इसका स्वाद मशहूर होने के कारण अब डिमांड भी बढ़ने लगी है. शादी-पार्टियों के अलावा कई उत्सवों में भी लोग अब इस सब्जी को आर्डर देकर बनवा रहे हैं.

यह सब्जी खानी है तो यहां पहुंचें 
इसके अलावा फरीदाबाद में कई बड़े होटलों के अंदर आलू प्याज की सब्जी बनने लगी है, लेकिन सबसे पुरानी दुकान ओल्ड फरीदाबाद बाजार के अंदर अशोका कैटरर्स के नाम से है. क्योंकि इस सब्जी की रेसिपी की शुरुआत इसी दुकान से हुई थी और आज यह सब्जी फरीदाबाद में सबसे शाही सब्जियों में मानी जाती है. सब्जी बनाने वाले कुक ने बताया कि वह 40 सालों से लोगों को इसका स्वाद चखा रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें