₹1 लाख के निवेश को 9 साल में बना दिया 5 करोड़, ₹3 से भी कम का शेयर ₹1400 के पार, सुना तक नहीं होगा आपने नाम!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. स्टॉक मार्केट में हर कोई जल्दी ज्यादा पैसा बनाने के बारे में सोचता है. कई बार उनकी ये मंशा पूरी भी हो जाती है लेकिन आमतौर पर स्टॉक मार्केट में उसी का परचम लहराता है जो यहां लंबी रेस दौड़ने आता है. ज्योति रेजिन्स एंड एडहेसिव (jyoti resins and adhesive) के निवेशक इस बात का सबूत हैं. इस कंपनी के शेयर बहुत लंबे समय तक 10 रुपये अंदर ही ट्रेड करते रहे. लेकिन 2014 के बाद से इसके निवेशकों की किस्मत पलट गई. यह शेयर बीएसई पर 1994 में लिस्ट हुआ था. तब इसकी कीमत 3 रुपये से कुछ अधिक थी.

1995 में यह शेयर 60 रुपये से ऊपर निकला लेकिन फिर नीचे की ओर जाता गया. यह शेयर 2000 वाले दशक में तो कभी 10 रुपये से ऊपर निकल ही नहीं पाया. 5 सितंबर 2014 को यह शेयर 2.73 रुपये का था. इसके बाद इस शेयर में तेजी आना शुरू हुई. अगले तीन साल यानी 2017 तक शेयर 57 रुपये तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- FPI investment: भारतीय बाजार में दबाकर पैसा डाल रहे विदेशी निवेशक, क्या है पर्दे के पीछे की कहानी? समझिए

2020 में बना रॉकेट
साल 2020 में यह शेयर एकदम रॉकेट की तरह ऊपर भागा. 2020 में शेयर 100 का आंकड़ा पार कर गया. इसके बाद 2021 में 500 के पार पहुंचा. इसी तरह बढ़ते हुए आज यह शेयर 1404 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर ने 2014 से अब तक अपने शेयरधारकों को 28000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. कई लोग कह सकते हैं कि ऐसा रिटर्न सिर्फ सपने में ही देखने को मिलता है. लेकिन यह सच है.

1 लाख बना 5 करोड़
स्टॉक की शुरुआत छोड़िये अगर किसी ने इसमें 2014 के सितंबर में पैसा लगा दिया होता तो आज वह मालमाल होता और उसे आगे कभी फिर पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती. अगर तब किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए गए होते तो 2.74 रुपये प्रति शेयर के हिबास से उसके डीमेट खाते में 36630 शेयर आए होते. आज यह शेयर करीब 1405 रुपये का है. इन शेयरों की मौजूदा कीमत 5,14, 65,150 रुपये होती.

क्या करती है कंपनी
ज्योति रेजिन्स एक विशेष रासायन कंपनी है. यह लकड़ी व पाइप को चिपकाने वाले एडहेसिव बनाती है. इसके ब्रांड का नाम यूरो है. कंपनी का मार्केट कैप अभी 1681 करोड़ रुपये है. इसके शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 1818 और लो 700 रुपये है. कंपनी के प्रमोटर्स के पास इसके 50.82 फीसदी शेयर हैं. वहीं 48.85 फीसदी शेयर खुदरा बाजार में हैं.

**(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें