अब झांसी के लोग आसानी से समझेंगे अंतरिक्ष के राज, जुलाई में शुरू होगा स्पेस म्यूजियम 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी के लोग और खास तौर से विद्यार्थी अब अंतरिक्ष के गहरे रहस्य अब आसानी से समझ सकेंगे. इसके लिए झांसी स्मार्ट सिटी की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एक स्पेस म्यूजियम तैयार किया जा रहा है. माना जा रहा है जल्द ही इस स्पेस म्यूजियम या प्लेनेटोरियम को शुरु कर दिया जाएगा. नगर आयुक्त ने 30 जून तक इस स्पेस म्यूजियम के काम को पूरा करने का निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि जुलाई के महीने में जब विद्यार्थी दोबारा स्कूल लौटे उस समय तक यह म्यूजियम तैयार हो जाना चाहिए.

इस स्पेस म्यूजियम की मदद से झांसी के युवा अंतरिक्ष के रहस्य और वहां की अनोखी बातें आसानी से समझ पाएंगे. म्यूजियम में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां होलोग्राफिक डिस्प्ले और प्रोजेक्शन मेपिंग की मदद से ऑडियो वीडियो दिखाए जाएंगे. जेस्टिंग वॉल के माध्यम से विषयों की आकर्षक रूप से जानकारी दी जाएगी.

इस काम को देख रहे अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि स्पेस म्यूजियम का अधिकतर काम पूरा कर लिया गया है, जो काम बच गया है उसे इस माह पूरा कर लिया जाएगा. इसमें एक बार में लगभग 100 लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है. यहां टिकट के माध्यम से एंट्री दी जाएगी. टिकट का रेट जल्द ही तय कर लिया जाएगा. इसे पीपीपी मोड पर संचालित करने की योजना है. झांसी वालों के लिए यह अनोखा अनुभव होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 12:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें