फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से बनाई बिजली, मुरादाबाद के इस छात्र ने किया अनोखा अविष्कार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष शर्मा/मुरादाबादः यदि कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती. कुछ लोगों में बचपन से ही लगन होती है कि वह किस क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं.और अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मुरादाबाद के युवा वैज्ञानिक कृतज्ञ सिंह उन्होंने एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है. जिसमें फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से बिजली बनाई जा सकती है. यदि यह प्रोजेक्ट जमीनी स्तर पर और बड़े लेवल पर शुरू कर दिया जाए तो फैक्ट्री से निकलने वाले वेस्टेड धुंए से बिजली का प्रयोग किया जा सकता है. जिससे बहुत से क्षेत्रों में फायदा होगा और कई चीजों की बचत भी होगी.

दसवीं के छात्र कृतज्ञ सिंह ने कहा, ‘मैंने धुएं से लाइट बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है. जो भी फैक्ट्री से धुआं निकलता है. हम उससे आसानी से लाइट बना सकते हैं. मैंने छोटा प्रोजेक्ट बनाया है. इसमें 30 मिनट तक यदि धुआं निकलता है. तो उससे करीब 20 मिनट तक हम लाइट जला सकते हैं. इसके साथ ही उनका कहना है कि यदि यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर बना दिया जाए. तो इससे आप एक छोटे गांव या शहर को आसानी से बिजली उपलब्ध करा सकते हैं. या फिर फैक्ट्री से जो धुआं निकलता है. वह उसी धुआं का प्रयोग कर उसी से अपनी लाइट बनाकर उसका प्रयोग कर सकते हैं.

युवा वैज्ञानिक अवार्ड भी मिल चुका
उन्होंने आगे कहा इस प्रोजेक्ट को बनाने में उन्हें 6 से 7 महीने लगे हैं. जिसको लेकर मुझे युवा वैज्ञानिक अवार्ड भी मिल चुका है. जिसमें पूरे यूपी से 100 बच्चों का नाम गया था. जिसमें से 15 बच्चे सेलेक्ट हुए थे. उन 15 बच्चों में यूपी से मैं अकेला था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आगे चलकर आईटीआई करना चाहता हूं. और इंजीनियर बनना चाहता हूं. जिससे कि मैं नए-नए इनोवेशन कर लोगों की मदद कर सकूं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 11:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें