World Environment Day 2023: विश्‍व पर्यावरण दिवस पर लें दुनिया को हरा भरा रखने का संकल्‍प, अपनों को भेजें संदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्‍मेदारियों को निभाने का संकेल्‍प लें.
इन संदशों के माध्‍यम से आप पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाएं.

Happy World Environment Day 2023 Wishes: दुनिया भर में आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जा रहा है. यह दिन पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए तो है ही, इस अवसर पर हम पर्यावरण के लिए कुछ स्‍पेशल काम करने का संकल्‍प भी लेते हैं. इस दिन तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है और युवाओं व बच्‍चों में पर्यावरण के प्रति जिम्‍मेदारी की भावना को जगाने की कोशिश की जाती है. इस अवसर पर अगर आप अपनों से दूर हैं या उन्‍हें पर्यावरण के प्रति जिम्‍मेदारियों से अवगत कराना चाहते हैं तो कुछ संदेश भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं.

विश्‍व पर्यावरण दिवस पर भेजें शुभकामना संदेश

मां की ममता, पेड़ का दान,
दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण,
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा,
जीवन जीने की है अनमोल दवा.
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं..

धरती को एक हरा भरा जहां बनाएं,
जहां हर प्राणी चैन और सुकून से जिएं,
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं..

चलो आज इस जमीं को, जन्नत बनाते हैं,
रोज न सही, आज ही दो पौधे लगाते हैं.
पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं..

इसे भी पढ़ें : World Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस आज, क्या है इसको मनाने का उद्देश्य, यहां जानें इसका इतिहास और थीम

हरियाली से भरी दुनिया,
पेड़ पौधों की दुनिया,
स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,
फूलों और बगीचों से सजी प्‍यारी सी दुनिया,
क्या आप भी चाहते है ऐसी सुरक्षित दुनिया.
पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं.
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं..

इसे भी पढ़ें : मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा

अपने चारों तरफ आज कुछ पेड़ लगाएं,
पॉलिथीन की बजाय थैलों का इस्‍तेमाल करें.
इस प्रण के साथ विश्व पर्यावरण दिवस बनाएं.
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ,
इसमें ही सबकी समझदारी है,
मानव जीवन खतरे में है,
चलो, पर्यावरण सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लें.
विश्व पर्यावरण दिवस की ढेरों बधाई.

धरती, नदियां, तालाब ये प्यारे,
सब के सब हैं साथी हमारे,
इनको संरक्षित रखना हमारा काम,
इनको सुरक्षा देना हमारा अधिकार,
यही है कर्तव्य हमारा,
पेड़ बचाए जीवन सारा.
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं.

Tags: Lifestyle, World environment day

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें