
बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने के आपने एक से एक तरीके देखे होंगे. चिट लेकर जाना तो आम बात है, कोई किताब ही लेकर बैठ जाता है. कोई खिड़की के सहारे सवालों के जवाब बताकर लौट आता है. लेकिन इन सबसे में पकडे जाने का खतरा होता है. अब इंस्टाग्राम पर एक नया तरीका वायरल हो रहा है और यकीन मानिए यह बिल्कुल अलग और गजब का है. न चिट पहुंचाने का झंझट और न ही पकड़े जाने का डर.
इंस्टाग्राम पर kings_memes_4_you एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. यह वीडियो कहां का है, यह तो पता नहीं. इसकी सत्यता की पुष्टि भी हम नहीं करते, लेकिन इसे देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे.कुछ सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूल जैसा भवन दिख रहा है. ऐसा लग रहा कि अंदर परीक्षा चल रही है. तभी माइक लेकर एक शख्स आता है और प्रश्नों के जवाब माइक पर चिल्ला चिल्लाकर बताने लगता है.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:25 IST








