राहुल ने महात्मा गांधी और बोस को बताया NRI, कहा-आधुनिक भारत के निर्माण में बापू का अहम रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


न्यूयॉर्क. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में सोमवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए दावा किया कि समकालीन भारत के प्रमुख शिल्पकार सभी अनिवासी भारतीय (एनआरआई) थे, जो बाहरी दुनिया के बारे में खुले विचार रखते थे.

अमेरिका के अपने तीन शहरों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सहित देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी प्रमुख नेता एनआरआई थे जो बाहरी दुनिया के बारे में खुले विचार रखते थे.

उन्होंने कहा, ‘आधुनिक भारत के निर्माण के केंद्रबिंदू महात्मा गांधी, एक एनआरआई थे. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की नींव दक्षिण अफ्रीका में रखी गई थी… नेहरू, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, सभी एनआरआई थे और बाहरी दुनिया के बारे में वे खुले मन से सोचते थे.’

राहुल गांधी की टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि भाजपा अक्सर उन पर विदेशी धरती पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है. भाजपा ने कांग्रेस नेता पर भारत को बदनाम करने के लिए एक बड़े वैश्विक आख्यान का भी आरोप लगाया है.

Tags: Congress, Jawaharlal Nehru, Mahatma gandhi, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें