विराट कोहली की Audi उठा ले गई पुलिस! टूट गए शीशे और टायर हुए पंक्चर, चौंकाने वाला है कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने ऑडी आर 8 को 2012 में खरीदा था.
4 साल बाद कोहली ने इस कार को बेच दिया था.
कार खरीदार सागर ठक्कर पर पहले से कई मामले दर्ज थे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाल विराट कोहली के कार कलेक्‍शन की चर्चा तो हमेशा ही होती है. उनके गैराज में मौजूद कई लग्जरी और स्पोर्ट्स कार करोड़ाें रुपये की कीमत रखती हैं. ऐसी ही एक कार उनके गैराज में मौजूद थी Audi R8. विराट ने इस कार को बड़े मन से खरीदा था और कई बार वे इसे ड्राइव करते भी दिखे थे. सफेद कलर की इस स्पोर्ट्स कार को विराट ने 2012 में लिया था. लेकिन आज ये गाड़ी खस्ता हाल में है और एक पुलिस स्टेशन में खड़ी सड़ रही है.

धूल से भरी विराट की इस पुरानी गाड़ी के शीशे टूट चुके हैं. टायर पंक्चर हैं और गाड़ी जंग खा रही है. ऐसा क्या हुआ कि विराट की ये शानदार कार पुलिस स्टेशन पहुंच गई और इस हालत में आ गई. आइये आपको बताते हैं पूरी कहानी.

यह भी पढ़ें: इसके लक्षण हैं SUV के, कीमत है Hatchback की! 8 लाख की गाड़ी पर पब्लिक है दीवानी

कैसे पहुंची स्टेशन
दरअसल 2012 में विराट कोहली ने इस गाड़ी को खरीदा और उसके बाद 4 साल तक इसे उन्होंने अपने पास रखा. इसके बाद विराट ने इस कार को बेच दिया. कार को सागर ठक्कर नाम के एक व्यक्ति ने खरीदा था. सागर ने ये कार अपनी गर्लफ्रैंड को गिफ्ट करने के लिए ली थी. लेकिन सागर ठक्कर पर मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी सहित कई अन्य मामले पुलिस में दर्ज थे. इस कार को खरीदने से पहले ही पुलिस सागर ठक्कर को ट्रैक कर रही थी. कार की खरीद के बाद सागर ठक्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसकी संपत्ति व गाड़ियां सीज कर दी गईं.

इन्हीं गाड़ियों में से एक विराट कोहली से खरीदी गई ऑडी आर 8 भी शामिल थी. पुलिस ने इसे अपने कंपाउंड में लाकर 2016 में खड़ा कर लिया. तब से ही ये कार पुलिस कंपाउंड में खड़ी धूल खा रही है.

शानदार कारों का है कलेक्‍शन
विराट कोहली के क्रिकेट लव और कार लव से सभी वाकिफ हैं. विराट के गैराज में एक से एक शानदार स्पोर्ट्स और प्रीमियम कारों का कलेक्‍शन है. इनमें ऑडी से लेकर रेंज रोवर तक गाड़ियां शामिल हैं. आइये आपको बताते हैं विराट के पास कौन सी कारें हैं और इनकी क्या कीमत है.

  • Audi R8 LMX: 3 करोड़ रुपये
  • Audi A8 L W12: 2 करोड़ रुपये
  • Audi Q7: 90 लाख रुपये
  • Audi S6: 1 करोड़ रुपये
  • Range Rover Vogue: 2.5 करोड़ रुपये

Tags: Auto News, Car Bike News, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें