CM शिंदे ने की शाह से भेंट, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, अगले हफ्ते शपथ ले सकते हैं नए मंत्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बीच बीती रात एक अहम बैठक हुई है. इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दोनों नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में अगले हफ्ते मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. अब तक मंत्रिमंडल विस्तार न होने से शिंदे गुट के कई नेताओं में नाराजगी है. इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. महाराष्ट्र में शिवसेना के स्थापना दिवस यानी 19 जून से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.

इससे पहले कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच CM शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) रविवार शाम को एक साथ दिल्ली पहुंचे थे. एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पुणे में नौ फ्लाईओवरों का उद्घाटन करने और 11 अन्य फ्लाईओवरों का शिलान्यास करने के बाद एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. इस यात्रा को उनके किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में नहीं दिखाया गया था. अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीएम और डिप्टी सीएम के महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली गए हैं.

ऐसे अनुमान हैं कि शिंदे-फडणवीस सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार जल्द ही होने की संभावना है. क्योंकि अब शिंदे सेना के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद कोई कानूनी बाधा नहीं बची है. कैबिनेट विस्तार का संकेत दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने भी दिया था. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मौजूदा समय में 20 मंत्री हैं. शिंदे की सरकार जून 2022 में बनी थी. पहला कैबिनेट विस्तार 9 अगस्त, 2022 को हुआ था, जिसमें दोनों पार्टियों के 9-9 विधायक शामिल किए गए थे. इससे पहले सीएम के रूप में केवल शिंदे और डिप्टी के रूप में फडणवीस ही थे, जिन्होंने लगभग 41 दिनों तक सरकार चलाई थी.

Tags: Amit shah, BJP, Devendra Fadnavis, Eknath Shinde, Shiv sena

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें