DU Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में कब से शुरू होंगे एडमिशन ? जानिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi University Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द ही अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है. हांलाकि इसे लेकर विश्वविद्यालय ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जून महीने के मध्य से शुरू हो सकती है. विवि के अधिकारी शैक्षणिक कैलेंडर को ट्रैक पर लाने का प्रयास कर रहे हैं.

इसके अलावा दाखिले के लिए सीयूईटी का एडमिशन पोर्टल मध्य जून से ही लाइव हो सकता है. दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एडमिशन के हवाले से बताया गया है कि, संस्थान एडमिशन कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उसने सभी तैयारियां एडवांस में कर रखी हैं. इस बार की एडमिशन प्रक्रिया और सहज होगी, क्योंकि सीयूईटी परीक्षा भी समय पर करा ली गई है.

छात्रों की मदद के लिए उठाए जाएंगे कदम
एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों की मदद करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से वेबिनार का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा चैटबॉट, हेल्प डेस्क और फ़ोन लाइन के माध्यम से उनकी समस्या का निवारण किया जाएगा. गौरतलब है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय ने ही सबसे ज़्यादा आवेदन प्राप्त किए हैं. इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया का नंबर आता है.

ये भी पढ़ें-
Success Story : एक PCS अधिकारी, जो बना सरदार पटेल का दाहिना हाथ, भारत को बिखरने से बचाया
Success Story : मिस इंडिया बनने का ख्वाब छोड़ क्रैक की UPSC परीक्षा, इस पूर्व ब्यूटी क्वीन से मिलिए

Tags: Admission, Delhi University

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें