‘आदिपुरुष’ ने पहले ही कमा लिए 432 करोड़! प्रभास पर जून में लगा है 1000cr का दांव, ओपनिंग डे पर इतना रहेगा कलेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Adipurush releasing on 16th June: मुंबई. जून महीने की शुरुआत हो चुकी है और मनोरंजन के लिहाज से इस माह कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. लेकिन सभी की नजरें 16 जून पर टिकीं हैं क्यों​कि इस दिन ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने जा रही है. प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज नजर आ रहा है. फिल्म को बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसने रिलीज से पहले ही 75 प्रतिशत कमाई कर ली है. आइए, जानें कैसे?

01

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का जब टीजर आया था, तब ही से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई थी. फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों का प्यार मिला है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन से अच्छी कमाई करेगी.

02

फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति मां सीता, सनी सिंह लक्ष्मण, सैफ अली खान रावण और देवदत्त गजानन नागे हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के बजट की बात की जाए तो इसका कुल बजट 700 करोड़ बताया जा रहा है. यानी इस मेगा बजट फिल्म पर काफी रुपया लगा है.

03

प्रभास की इस बिग बजट मूवी पर सभी की नजरें हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों छाप लिए हैं. फिल्म ने 432 करोड़ रुपये का प्री कलेक्शन कर लिया है. यानी अपने बजट का काफी कुछ प्रतिशत फिल्म ने पहले ही निकाल लिया है.

04

खबरों के अनुसार, फिल्म के सैटेलाइट, म्यूजिक, डिलीटल और अन्य राइट्स करीब 247 करोड़ रुपये में बिके हैं. इसके अलावा साउथ बेल्ट में इसका मिनिमम गारंटी थिएटर ​रेवेन्यू 185 करोड़ रुपये आंका गया है क्योंकि प्रभास की फिल्मों का वहां क्रेज है.

05

‘आदिपुरुष’ को मिल रहे रेस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि पहले ही दिन फिल्म रिकॉर्ड कलेक्शन कर सकती है. अनुमान के मुताबिक, फिल्म पहले ​दिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी.

06

ओम राउत की फिल्म के जहां बाकी कलाकार प्रमोशन में जुटे हुए हैं. वहीं, फिल्म में ‘रावण’ की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान पर्दे के पीछे हैं. वे प्रमोशनल इवेंट्स से दूर हैं. बता दें कि जून में ही प्रभास की ‘सालारा’ भी रिलीज होगी, जिसका बजट 250 करोड़ा रुपये है. यानी जून में प्रभास पर करीब 1000 करोड़ रुपये का दांव लगा हुआ है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें