अमरनाथ यात्रा से पहले बड़े हमले की फिराक में आतंकी, PoK में तैयार हो रहे दहशतगर्द, PAK सेना ने दी पनाह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


श्रीनगर. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से सीमा पर बैठे आतंकी संगठनों ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए साजिश रचनी शुरू कर दी है. सूत्रों ने बताया कि आईएसआई के कहने पर पाकिस्तानी रेंजरों और पाकिस्तानी सैनिकों के बंकरों में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षित आतंकियों को पनाह दी गई है.

इन आतंकवादियों को हर हाल में अगले एक महीने में घुसपैठ करने और अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक दो-तीन दिन पहले बड़ा हमला करने के निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि सियालकोट के नजदीक शकरगढ़, पुंछ में बिंबर, मीरपुर और कोटली आदि में 30 से 40 प्रशिक्षित आतंकियों को तैयार किया गया है. ये आतंकवादी अगले 15 से 20 दिनों में कभी भी कहीं से घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं.

Tags: Amarnath Yatra, Isi, Jammu kashmir, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें