अगर खड़ी गाड़ी में AC चलाएं, तो 1 घंटे में कितना पेट्रोल फूंक देगी कार? माइलेज पर क्या पड़ेगा असर? जानिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कार में एसी चलाने से माइलेज पर असर पड़ता है.
एसी के इस्तेमाल से माइलेज 5-7 प्रतिशत कम हो जाती है.
लेकिन खड़ी कार में एसी चलाने से पेट्रोल की कितनी खपत होती है.

Car AC Facts: गर्मी के समय में बगैर एसी के कार चलाना गर्म भट्टी में बैठने जैसा होता है. अगर कार का एसी खराब हो जाए तो लोग गाड़ी लेकर निकलने की बजाय पैदल निकलना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन एसी फ्यूल की खपत भी करता है. एसी और इंजन आपस में जुड़े होते हैं इसलिए एसी ऑन करके कार चलाने से इंजन पर लोड बढ़ जाता है. इंजन में मौजूद पेट्रोल या डीजल से ही एसी चलता है. लेकिन अगर खड़ी कार में इंजन ऑन कर के एसी चलाया जाए तो इससे कितना फ्यूल खर्च होगा इस बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे.

ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि एसी का कार के माइलेज पर क्या असर पड़ता है और अगर खड़ी कार में एसी चलाएं तो कार कितना पेट्रोल कन्ज्यूम करेगी. तो चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

कैसे काम करता है कार का एसी
कार के एसी की बात करें तो यह इंजन के स्टार्ट होने पर ही काम करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एसी के कंप्रेसर से जुड़ी बेल्ट तभी घूमती है जब इंजन स्टार्ट होता है. इस प्रक्रिया में इंजन टैंक से मिलने वाले फ्यूल की खपत करता है. इंजन के ऑन होने पर कार का एसी एक सामान्य एसी की तरह काम करता है. एसी की क्षमता को बढ़ाने के लिए कार में कई तरह के मोड के साथ रिसर्कुलेशन बटन दिया गया होता है.

कार की माइलेज पर कितना होता है असर
अगर आप एसी ऑन रखकर कार चलते हैं तो माइलेज 5-6 प्रतिशत तक कम हो जाता है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में माना गया है कि चलती कार में एसी ऑन रखने से माइलेज पर असर नहीं पड़ता है. अगर कार हाईवे में चल रही हो और एसी ऑन हो तब माइलेज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर कार की खिड़कियां खुलीं हों तब माइलेज कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ये है आम आदमी की Innova, 8 लाख में फुल पैसा वसूल कार, चलाने में भी मजा, फैमली भी करेगी मौज

वहीं अगर सामान्य स्थिति में कार चलाई जाए तो एसी यूज करने से 5-7 प्रतिशत तक माइलेज कम हो सकती है. लेकिन माइलेज इतनी भी कम नहीं होगी की आपको एसी को बंद रखने की जरूरत पड़ जाए.

खड़ी कार में एसी चलाने पर क्या होगा?
एक रिसर्च के अनुसार, 1000 सीसी वाली कार में यदि 1 घंटे तक एसी को चलाया जाए तो 0.6 लीटर पेट्रोल की खपत होगी. वहीं अगर कार खड़ी हो तब पेट्रोल की खपत दोगुनी हो जाती है. खड़ी कार में एसी चलाने पर 1 घंटे में 1.2 लीटर पेट्रोल जल जाता है. सामान्य हैचबैक कार में पेट्रोल की खपत 1 से 1.2 लीटर तक हो सकती है. वैसे यह कार पर निर्भर करता है कि उसका इंजन कितना फ्यूल एफिसिएंट है. इसके अलावा कार के इंजन की स्थिति, कार की स्थिति, एसी की सेटिंग और बाहरी मौसम पर भी निर्भर करता है कि एसी चलाने पर ईंधन की कितनी खपत होगी.

Tags: Air Conditioner, Auto News, Cars

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें