‘बेटी’ से जंग लड़ रहा WWE स्‍टार, कहा-इसे मैंने पैदा नहीं किया, साबित करने को 2 बार DNA टेस्‍ट भी कराया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार स्टेन लेन (WWE star Stan Lane)से कई लोग परिच‍ित होंगे. रिंग का यह महारथी कईयों को खेल खेल में चित कर देता था. उसके सामने लड़ने का साहस अच्‍छे-अच्‍छे लोग नहीं कर पाते थे. लेकिन आजकल स्‍टेन अपनी ही तथाकथ‍ित बेटी से ही जंग लड़ रहे हैं. उनका दावा है कि जिस लॉरेन बोएबर्ट को दुनिया उनकी बेटी मानती है, दरअसल वह उनकी बेटी हैं ही नहीं. इसे साबित करने के लिए स्‍टेन 2 बार DNA टेस्‍ट भी करा चुके हैं. उधर, बोएबर्ट की मां मानने को तैयार नहीं हैं. उनका अभी भी कहना है कि स्‍टेन ही बोएबर्ट के जैविक पिता हैं.

स्‍टेलेन और बोएबर्ट ने पिछले महीने DNA टेस्‍ट कराया था, जिससे सा‍बित हुआ कि बोएबर्ट उनकी बेटी नहीं. बोएबर्ट भी यह बात मान चुकी हैं. उन्‍होंने कहा- टेस्‍ट से यह बात साफ हो गई है कि स्‍टेन लेन मेरे जैविक पिता नहीं है. मैंने कभी भी व्‍यक्‍त‍िगत रूप में यह दावा नहीं किया कि वे मेरे पिता हैं. लेकिन मेरी मां शॉन रॉबर्ट्स बेंट्ज़ को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है. उन्‍हें संदेह है कि स्‍टेन के रक्‍त का नूमना लैब के कर्मचारियों ने बदल दिया होगा. वह अभी भी इस बात पर अड‍िग हैं कि मैं स्‍टेन की ही बेटी हूं. बता दें कि बोएबर्ट रिपब्‍ल‍िकन पार्टी की नेता हैं और उनकी अच्‍छी खासी शोहरत है.

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
स्‍टेन लेन के अनुसार, 80 के दशक में शॉन रॉबर्ट्स बेंट्ज़ से उनकी मुलाकात हुई थी. तब वह कुश्ती चैंपियनश‍िप के लिए काम कर रही थीं और फ्लोरिडा में रह रही थीं. कुछ ही दिनों बाद बोएबर्ट का जन्‍म हुआ. बेंट्ज़ ने आरोप लगाया कि स्‍टेन ने उनके साथ फ‍िजिकल रिलेशन बनाए, जिसकी वजह से वह प्रेग्‍नेंट हुईं. तब से वह स्‍टेन को बोएबर्ट का पिता साबित करने की कोशिश कर रही हैं. अदालत तक गईं. कोर्ट के आदेश पर पितृत्व परीक्षण हुआ, लेकिन यह साबित नहीं हो सका कि स्‍टेन ही उनके पिता हैं. मामला खार‍िज कर दिया गया.

अदालत ने क्‍या सुनाया फैसला
अब दो दशक बाद बेंट्ज़ को पता चला कि स्‍टेन के खून का जिस शख्‍स ने नमूना लिया था, दरअसल उसने शीश‍ियां बदल डाली थीं. इसके बाद उन्‍होंने फ‍िर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. फ‍िर जांच हुई, लेकिन फ‍िर वही नतीजा. लेन ने बयान जारी कर कहा कि उनकी तनावपूर्ण परीक्षा का अंत हुआ. मेरी प्रत‍िष्‍ठा को चोट पहुंचाने की कोश‍िश की गई. मेरे पर‍िवार के करीबी सदस्‍यों को कोर्ट में घसीटा गया लेकिन आख‍िरकार नतीजा मेरे ही पक्ष में आया. अब वर्षों बाद मैं अपने पर‍िवार के साथ सुकून से जी सकूंगा. उन्होंने अभी भी बोएबर्ट के अच्छे होने की कामना करते हुए कहा,अगर वह अपने जैविक पिता की खोज जारी रखती है, तो मुझे आशा है कि वह उन उत्तरों को पा लेगी जिनकी वह तलाश कर रही थी.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें