IPL का हिस्सा रहे क्रिकेट खिलाड़ी के भाई पर लव जिहाद का आरोप, UP पुलिस में तैनात है पीड़िता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रयागराज. उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल चुके खिलाड़ी के भाई पर लव जिहाद का आरोप लगा है. यूपी पुलिस में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी ने ये आरोप लगाए हैं. महिला पुलिस कर्मी ने आरोप लगाया है कि उस पर धर्मपरिवर्तन का दवाब बनाया जा रहा है. फिलहाल, पलिस मामले की जांच कर रही है और केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी महिला सिपाही ने अपने सीनियर सिपाही का धर्म परिवर्तन करा कर प्रेम विवाह किया था. अब महिला सिपाही शिवकुटी थाने में तैनात है. उसने पति पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. आरोपी सिपाही इमरान खान भी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है.

पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद इमरान ने वापस इस्लाम धर्म को अपना लिया और वह उस पर भी इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा. आरोपी ने महिला सिपाही पर उसके बच्चे का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की. आरोप है कि ससुराल में एक कार्यक्रम के दौरान उसके देवर ने उसके साथ रेप किया.

महिला सिपाही ने अपने ससुर मुल्तान खान, देवर और किक्रेट खिलाड़ी मोहसिन खान और पति इमरान खान के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और रेप का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि दोनों के यूपी पुलिस के सिपाही होने के चलते मामले को दबा दिया गया. आरोपी देवर क्रिकेटर है और इस बार आईपीएल में लखनऊ सपुर जायंट्स का हिस्सा थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच
एसीपी शिवकुटी राजेश यादव के मुताबिक, मामला पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े का है. उनके मुताबिक इमरान खान की इस्लाम धर्म से एक पत्नी पहले से है. जिसके चलते इस मामले में कई तकनीकी खामियां हैं, इसलिए पूरी जांच के बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई होगी. डीसीपी दीपक भूकर ने भी मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने महिला सिपाही को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. कहा कि केस के विवेचक अब पीड़िता के दिए गए साक्ष्यों को अपनी विवेचना में शामिल करेंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें