Video:रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोया बस ड्राइवर, जिसे 30 साल चलाया उसकी स्‍टेयर‍िंग को चूमा, गले लगाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिटायरमेंट का दिन हर कर्मचारी के जीवन में बेहद खास होता है. कई लोगों के लिए यह कामकाजी तनाव से मुक्‍त‍ि पाने का समय है तो कुछ लोगों के लिए जीवन का नया अध्‍याय शुरू करने का दिन. इन दिन भावनाएं काफी मिश्र‍ित होती हैं. जिन लोगों ने अपनी जिंदगी का अध‍िकांश समय अपने काम को समर्पित कर दिया हो, उनकी आंखों से आंसू छलकना स्‍वभाव‍िक है. क्‍योंकि बहुत सारी यादें होती हैं जो किताब के पन्‍नों की तरह सामने आ जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. क्‍ल‍िप में आप देख सकते हैं कि तमिलनाडु राज्य परिवहन का ड्राइवर जब रिटायर हुआ तो सबसे पहले उस बस के पास गया जिसे उसने 30 साल तक चलाया था. उसे चूमा, गले लगाया. इसे देखकर लोग भावुक हुए जा रहे हैं.

ट्विटर पर @skrohilla नाम के यूजर ने इसे शेयर किया है. कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा-रिटायरमेंट पर एक भावनात्मक अलविदा. तमिलनाडु के इस बस चालक को सलाम. इंस्‍टाग्राम पर इसे Sach Kadwa Hai एकाउंट से साझा किया गया है. वीडियो की शुरुआत में बस ड्राइवर को स्टीयरिंग को छूते और धीरे से चूमते हुए दिखाया गया है, जिसे उसने अपनी सेवा के दौरान दशकों तक संभाला था. इसके बाद वह बस के अंदर टहलते हैं और वाहन के फुटबोर्ड को छूकर प्रणाम करते हैं. फ‍िर बस के चारों ओर अपनी बाहों को लपेटकर उसे गले लगाने की कोश‍िश करते हैं.

Tags: Amazing news, Good news, Interesting news, Trending news, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें