दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का हुआ निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्मों में निभाए यादगार रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: ‘श्री 420’, ‘नागिन’ और ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ जैसी फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar) का देहांत हो गया है. उन्होंने आज 4 जून को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांसें लीं. वे 94 साल की थीं. खबरों की मानें, तो वे अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था. एक्ट्रेस की बेटी कंचन ने उनके निधन से कुछ वक्त पहले उनकी खराब सेहत के बारे में बताया था.

एक्ट्रेस की बेटी ने ‘एबीपी’ को बताया कि सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार 3 जून को उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी. उन्हें वेंटिलेटर पर लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी. दुर्भाग्यवश, वे मौत से जंग हार गईं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कल 5 जून को दादर क्रिमेशन ग्राउंड पर होगा.

सुलोचना लाटकर ने फिल्मों में अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज एक्टर्स की मां का रोल भी निभाया था. सुलोचना लाटकर ने 1940 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर उन्हें लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं. वे लिखते हैं, ‘सुलोचना दीदी के निधन की खबर बेहद दुखदाई है. महान एक्ट्रेस को दिल से श्रद्धांजलि, जिन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा के जरिये दर्शकों के दिलों पर राज किया.’

Tags: Bollywood news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें