Buxar News : बक्सर का यह शख्स हरिद्वार से गंगाजल लाकर घर-घर कर रहा है वितरण, जानिए इसके पीछे की वजह….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलशन सिंह/बक्सर. डुमरांव के रहने वाले डॉ. संजय कुमार सिंह अपने अनोखे काम की वजह से इन दिनों चर्चा में है. पेशे से शिक्षक होने के बावजूद धार्मिक कार्यों के लिए समय निकाल कर डॉ. संजय हर हर गंगे, घर घर गंगे अभियान के तहत गंगाजल वितरण का मुहिम चला रहे हैं.

गंगाजल वितरण करने वाले डॉ. संजय सिंह ने बताया कि धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गंगाजल सबसे शुद्ध और पवित्र जल माना गया है. यही कारण है कि कोई भी मांगलिक कार्य बिना गंगाजल का नहीं होता है. ऐसे में उन्होंने संकल्प लिया है कि हर घर में गंगाजल पहुंचा दिया जाए ताकि घर की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे.

बड़े तीर्थ स्थानों से गंगाजल लाकर करते हैं वितरण
डॉ. संजय सिंह ने बताया कि इस मुहिम को एक साल पूर्व शुरू किया था. अब तक सैकड़ों घरों में गंगाजल वितरण का कार्य चुके हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल एक जगह पूजा में शामिल होने गए थे. देखा कि गंगाजल उपलब्ध नहीं था. पूजा के लिए दूसरे घर से गंगाजल लाना पड़ गया. तब जाकर कहीं पूजा शुरू हो पाया. उसी समय मन में प्रण कर लिया कि अब मुहिम चला कर हर घर में गंगाजल पहुचाएंगे.

उन्होंने बताया कि शुरुआत उन्होंने हरिद्वार से की. सबसे पहले वहीं से गंगाजल लाकर छोटे-छोटे डब्बों में भरकर लोगों के घरों तक पहुंचाया. इसके बाद फिर गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम स्थल प्रयागराज से गंगाजल लाकर वितरण किया. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गंगासागर से भी पवित्र गंगाजल लाकर कई घरों में वितरण कर चुके हैं.

गंगाजल मंगवाने के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल
डॉ. संजय सिंह ने बताया कि इसके लिए वे किसी से भी कोई शुल्क नहीं लेते है. उन्होंने बताया कि यह काम खुद के खर्च से करते है. चूंकि पेशे से डुमरांव इंटर कॉलेज में भूगोल के शिक्षक हैं तो वहां से जो सैलरी मिलती है, उसी से इस मुहिम को चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति गंगाजल लेना चाहता है तो वह उनके नंबर +917903917082 पर कॉल भी कर सकता है. वे उसके घर तक गंगाजल पहुंचाने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 20:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें