Maruti Jimny की 4 कमियां जानकर दिल टूट जाएगा, छोटे-छोटे फीचर्स भी हैं गायब, खरीदने से पहले जरूर जान लें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मारुति जिम्नी कंपनी की 4X4 सिस्टम वाली पहली कार है.
कंपनी इसे थार के मुकाबले में उतार रही है.
लेकिन इस एसयूवी में कंपनी ने कुछ कमी कर दी है.

Maruti Jimny Pros and Cons: मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी है. कंपनी बहुत जल्द इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है. कंपनी के मुताबिक, इस एसयूवी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अबतक इसकी 25,000 यूनिट्स से अधिक बुक भी हो चुकी है. यह भारतीय बाजार में कंपनी की पहली 4X4 एसयूवी है. इस वजह से इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे थार के मुकाबले काफी सस्ती कीमत पर उतरा जा सकता है.

यूं तो जिम्नी अपने आप में एक काफी सक्षम कार है, लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ ऐसी कमियां कर दी हैं जिसकी उम्मीद इस लेवल की कार में नहीं की जा सकती थी. अगर आप भी मारुति जिम्नी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये जरूर जानना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अगर खड़ी गाड़ी में AC चलाएं, तो 1 घंटे में कितना पेट्रोल फूंक देगी कार? माइलेज पर क्या पड़ेगा असर? जानिए

Maruti Jimny की ये हैं कमियां

1. कुछ बेसिक फीचर्स हैं मिसिंग
जिम्नी को थार के टक्कर की एसयूवी बताया जा रहा है, लेकिन इसमें कुछ ऐसी फीचर्स की कमी कर दी गई है जो आजकल बजट हैचबैक और एसयूवी में मिल रही हैं. कंपनी ने इसमें फ्रंट आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, बाॅटल होल्डर और हेडलैंप वॉशर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी फीचर्स नहीं दिए हैं. बता दें कि रेनो क्विड जैसी एंट्री लेवल कार में भी TPMS दिया जा रहा है.

2. कम पॉवरफुल इंजन
जिम्नी 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 134Nm का टॉर्क आउटपुट देता है. यह Mahindra Thar के सभी पॉवरट्रेन से काफी कम है, जो 300Nm से अधिक का टार्क ऑफर करता है. ऑफरोडिंग के दौरान, लो-एंड टॉर्क आपको दुर्गम इलाकों से बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होता है.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

3. लोअर वैरिएंट में RWD की कमी
मारुति जिम्नी को दो वैरिएंट – जेटा और अल्फा में पेश किया गया है. कंपनी दोनों वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 4X4 ड्राइव सिस्टम दे रही है. बता दें कि इसके किसी भी वैरिएंट में रियर व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम नहीं दिया गया है. इससे ये एसयूवी कम्पटीशन में महंगी हो सकती है. इसके अलावा ऐसे लोग जो नार्मल यूज के लिए इसे खरीदना चाहते हैं उनके लिए 4X4 सिस्टम कुछ ज्यादा उपयोगी साबित नहीं होगा.

4. रोड प्रजेंस की कमी
4X4 सिस्टम और 5 दरवाजों वाली एसयूवी होने के बाद जिम्नी का रोड प्रजेंस थार के मुकाबले काफी कम है. यह इसलिए क्योंकि इसे कॉम्पैक्ट साइज का बनाया गया है. इसकी तुलना में थार बेहतर रोड प्रजेंस देती है.

Tags: Auto News, Automobile, Cars, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें