
अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. कानपुर मेट्रो द्वारा जारी किए गए एनसीएमसी कार्ड से अब कानपुर वासी न सिर्फ मेट्रो का सफर कर सकेंगे. बल्कि कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान व होटलों और रेस्टोरेंट में खरीदारी भी कर सकेंगे. इतना ही नहीं उनको यहां पर शॉपिंग करने में आकर्षण उपहार और ऑफर भी दिए जा रहे हैं. जानिए कहां-कहां पर आप कर सकेंगे अपने मेट्रो कार्ड का उपयोग.
कानपुर मेट्रो ने बीते दिनों एक कार्ड जारी किया था. जिसमें यात्रा करने पर यात्रियों को 10% तक यात्रा की दरों पर छूट दी जा रही थी. इसके साथ ही मेट्रो प्रशासन द्वारा कहा गया था कि जल्दी इस कार्ड का इस्तेमाल रेस्टोरेंट होटल और शॉपिंग के लिए किया जा सकेगा. कार्ड जारी करने के 2 महीने बाद ही इसका शुभारंभ कर दिया गया है. कानपुर मेट्रो द्वारा शहर के विभिन्न व्यवसाय इकाइयों के साथ समझौता ज्ञापन हुआ है. जिसके तहत इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो यात्रा के साथ-साथ कई होटलों रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर किया जा सकेगा.
इन संस्थानों से हुआ समझौता
शुरुआत में कानपुर के होटल डीएनजी द ग्रैंड, सुथ्थी मणि रेस्टोरेंट अनाइचा फूड ज्वाइंट, पिंड बल्लूची रेस्टोरेंट, नजीर फूड्स ,राहुल मिठाई और नमकीन के साथ अभी समझौता हुआ है. जिसके तहत यह कार्ड इन संस्थानों पर उपयोग किया जा सकेगा. सभी संस्थान इस कार्ड के इस्तेमाल पर विशेष ऑफर दे रहे हैं. जो डिस्काउंट 10% से शुरू होकर 20% तक है.
आपके शहर से (कानपुर)
सुविधाजनक और सुगम यात्रा मुहैया कराना है लक्षय
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक ऑपरेशन स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपीएमआरसी का लक्ष्य अपने यात्रियों को सुविधाजनक और सुगम यात्रा मुहैया कराना है.हमारा उद्देश्य कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ग्रीन मोबिलिटी सिस्टम का उपयोग करें. जो विश्व स्तरीय होने के साथ-साथ सुरक्षित और आरामदायक भी है.
.
Tags: Kanpur news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 17:50 IST








