परमजीत कुमार/देवघर. जून माह का यह सप्ताह कई मायनों में बेहद खास होने वाला है. ग्रहों की चाल के कारण इस हफ्ते कई संयोग बन रहे हैं. इसका सीधा असर राशियों पर पड़ने वाला है. बैद्यनाथ धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुदगल ने बताया कि यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहतर रहेगा तो कुछ के लिए मिलाजुला.
ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुदगल के मुताबिक, कर्क, सिंह वृश्चिक, धनु, मीन के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. वहीं, मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर व कुम्भ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला साबित होने वाला है.
मेष राशिः यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी. पेट दर्द, सर दर्द जैसी समस्या आ सकती है. खानपान आदि में परहेज करें. आप कोई नया काम शुरू न करें. साथ ही निवेश से भी बचें. मन अशांत रह सकता है. वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें.
आपके शहर से (रांची)

Deoghar Crime News: OMG! शाम में निकलनी थी बारात, सुबह फंदे से लटकती मिली दूल्हे की लाश

फिल्मी अंदाज में हुआ मिलन! अनाथ आश्रम में था बेटा, जेल में थे पिता, लंगर के दौरान हुई बिछड़े रिश्तों की मुलाकात

ओडिशा से तस्करी कर बस से बोकारो लाया गया 32 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Food News: बोकारो में यहां मिलती है स्वादिष्ट लौंग लत्ता मिठाई, लोगों की लगी रहती है भीड़

Jharkhand Board 8th Result 2023: झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक

Sports Quota benefits: स्पोर्ट्स कोटा क्या होता है, इससे कहां और किसे मिलता है लाभ

रांची के इस रेस्टोरेंट में मात्र 300 रुपये में करें पूरे परिवार के साथ पार्टी, पैसा वसूल गारंटी!

Board Result 2023: 10वीं में 71% नंबर लगे उम्मीद से कम, छात्रा ने की आत्महत्या

एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?, इस पद पर रहकर क्या काम करने होते हैं

डॉक्टरी छोड़ 4 महीने में बनी IAS, यूट्यूब से की पढ़ाई… साइबर क्राइम के लिए बदनाम जमताड़ा की बेटी की कहानी

पशु चोरी के आरोप में लाजिम और उसके दोस्त को पिलाया गया था पेशाब, बदला लेने के लिए बना था नक्सली
वृषभ राशिः वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्तम रहने वाला है. इस सप्ताह आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ी परेशानी आ सकती है. व्यापार-व्यवसाय को लेकर सप्ताह सामान्य रहेगा. कोई विशेष लाभ आपको इस सप्ताह होता दिखाई नहीं पड़ेगा.
मिथुन राशिः मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे. सप्ताह के बीच में सेहत में गिरावट आ सकती है. फिजूलखर्ची हो सकती है. सप्ताह के अंतिम दिनों में लंबी ट्रैवलिंग कर सकते हैं. जॉब चेंज करने के लिए कोशिश करेंगे. निवेश को लेकर गंभीरता लाएं. अपने बहुमुखी स्वभाव को अपनाएं और अपनी जिज्ञासा को आगे बढ़ने दें.
कर्क राशिः कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है. आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे. आप ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे. आपका मन अध्यात्म की तरफ झुका रहेगा. ईश्वर के प्रति आप आस्थावान रहेंगे. इस सप्ताह आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे. कोई नया काम आप इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं. आप किसी विशेष व्यक्ति से कार्य क्षेत्र के लिए मिल सकते हैं.
सिंह राशिः सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. स्वास्थ्य की दृश्टिकोण से यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है. जितने भी रुके हुए कार्य है वह यह सप्ताह में पूरे होंगे. व्यापार मे आर्थिक लाभ पहुंचेगा. सिंह राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे. आपके लवर से आप की ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी.
कन्या राशिः कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. स्वास्थ्य की बात करें तो मन चिंतित व चिड़चिड़ापन रहने वाला है. पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद हो सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें. इस सप्ताह भूल से भी किसी जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें, अन्यथा ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है. क्योंकि संभव है कि इस निवेश से आपको धन हानि होने के साथ-साथ, पारिवारिक आर्थिक तंगी से भी दो-चार होना पड़े.
तुला राशिः यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है. स्वास्थ्य बिगरने से आप परेशान रह सकते हैं. इस सप्ताह आप भूल कर भी कोई व्यापार की शुरुआत ना करें. आपको हानि उठानी पड़ सकती है. सप्ताह के अंत में अष्टम सूर्य पर केतु की दृष्टि से सरकारी नौकरी कर रहे जातक थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं.
वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहने वाला है. यह सप्ताह आपके करियर के लिए बेहद ही अच्छा रहेगा. इस समय मंगल शुक्र की युति से आपको ना सिर्फ तरक्की मिलेगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी. इस समय जो पैतृक काम संभाल रहे है उनके काम में उन्नति होगी. खुद का व्यापार शुरू करना चाह रहे है तो इस समय आपको अपने पिता से अच्छी मदद मिलेगी. हालांकि शनि मंगल का समसप्तक योग परिवार में बेवजह किसी विवाद को जन्म दे सकता है. आपको हर छोटी बात पर अधिक सोचना बंद करना होगा. सप्ताह के अंत में सूर्य बुध भाग्य में वृद्धि कर सरकार से सहयोग करवाने वाले होंगे.
धनु राशिः धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है. इस सप्ताह आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव आ सकता है. जो विद्यार्थी अपने शोध कार्यों के लिए विदेश धनु राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में खुद की सेहत में सुधार महसूस करेंगे. मन में खुशी रहेगी. गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा. जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा. बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है. सप्ताह के बीच में ससुराल और अपने घर वालों के बीच अच्छी ट्यूनिंग देखकर आपको खुशी होगी. आपके ससुराल वाले घर आ सकते हैं. जाना चाह रहे है उनके लिए उचित समय है. इस माह कारोबारी जातकों को नए काम के अवसर प्राप्त होंगे वही यात्राओं से भी लाभ की गुंजाइश दिखाई पड़ रही है.
मकर राशिः मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में ओवर एक्सपेंडिचर से परेशान रहेंगे. उसे कैसे कंट्रोल किया जाए, इस पर ध्यान ज्यादा देंगे. विरोधियों को खुद पर हावी नहीं होने देंगे. ट्रैवलिंग में समय जाएगा. कोई नई डील व्यापार आप न करें. किसी व्यक्ति को बड़ी धन राशि उधार के रूप में न दे, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है.
कुम्भ राशिः कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. आपके ऊपर मानसिक तनाव हो सकता है. व्यस्त अधिक रहना पड़ सकता है जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा. व्यापार में हानि हो सकता है जिससे आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें.
मीन राशिः मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है. आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. स्वास्थ ठीक रहेगा. आप कोई विशेष व्यक्ति के माध्यम से पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण करा सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा. नई साझेदारी शुरू होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया मकान, वाहन आदि खरीद सकते हैं.
.
Tags: Deoghar news, Dharma Aastha, Horoscope, Religion 18
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 16:05 IST








