बीटेक और एमसीए स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे पीएचडी, CUET और GATE से होंगे एडमिशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Admission : बीटेक और एमसीए करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (AKTU) में बीटेक और एमसीए स्टूडेंट्स सीधे पीएचडी में एनरोलमेंट करा सकेंगे. एकेटीयू ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 लागू करने का फैसला किया है. इसी क्रम में आर्किटेक्चर प्लानिंग फैकल्टी में आंतरिक गुणवत्ता सेल का गठन भी किए जाने की योजना है. साथ ही फर्स्ट डिवीजन बीटेक और एमसीए पास स्टूडेंट्स सीधे पीएचडी में दाखिला भी ले सकेंगे.

प्रस्ताव में यह भी है कि उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन नोएडा में बैचलर इन डिजाइन की तहर मास्टर इन डिजाइन में भी काउंसलिंग के बाद बची सीटों पर संस्थान अपने स्तर पर दाखिला ले सकेंगे. एकेटीयू में विद्या परिषद की बैठक में इन प्रस्तावों पर सहमति जताई गई. दरअसल शनिवार को कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक हुई थी. जिसमें पीएचडी ऑर्डिनेंस में बदलाव को मंजूरी दी गई थी.

पीएचडी में माइग्रेट कर सकेंगे एमटेक स्टूडेंट

रिपोर्ट के अनुसार एमटेक में एडमिशन सीयूईटी और गेट के जरिए होंगे. कोर्स पूरा होने के बाद निर्धारित ग्रेड मिलने पर पीएचडी में माइग्रेट होने का मौका मिलेगा. पीएचडी में माइग्रेट होने पर पीएचडी ऑर्डिनेंस की व्यवस्था लागू होगी. जानकारी के अनुसार प्रस्ताव में कहा गया है कि सहायक प्रोफेसर स्तर पर चार और सह प्रोफेसर स्तर पर अधिकतम 4 पीएचडी रजिस्टर्ड हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें…
जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन?
पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें