औरैया ट्रैक्टर और ऑटो में भिड़ंत 3 की मौत 4 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औरैया – बीमार लड़की को डाक्टर से इलाज कराकर घर वापस आ रहे ऑटो मे गलत दिशा से आ रहे टैक्टर ने मारी टक्कर , 2 महिलाओं की घटना स्थल पर हुई दर्दांक मौत जबकि एक लड़की की इलाज के दौरान हुई मौत कुल 3 की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल , घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया , गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने सैफई मेडिकल कालेज किया रेफर ।

विओ 1 -:- यूपी के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फफूंद ऊंचा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब कुंवर सिंह निवासी ऊंचा की पुत्री सरगम उम्र 20 वर्ष की तबीयत अचानक बिगड़ी , जिसको इलाज के लिए गांव से ऑटो से लेकर मुरादगंज आए हुए थे ।टेंपो में 8 से 9 लोग सवार थे ।वही डॉक्टर को दिखाने के वाद वह लोग मुरादगंज से अपने अपने गांव वापस लौट रहे थे ।जैसे ही टेंपो मुरादगंज से फफूंद ऊंचा रोड पर पहुंचा तभी सामने से अनियंत्रित टैक्टर ने टक्कर मार दी , टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सभी टेंपो के पख्चर्चे उड़ गए , टेंपो में सवार संगीता 40 साल सोमदेवी उम्र 45 की घटना स्थल पर मौत हो गई।वही सरगम उम्र 20 वर्ष की में इलाज के दौरान मौत हो गई।वही रामू ,,कुंवर सिंह,,कल्लो एवं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए सैफई रिम्स के लिए रेफर किया गया।वही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आगे की विधिक करवाई की जा रही है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें