
अखंड प्रताप सिंह/कानपुर : राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में दाखिले के लिए 25 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. आपको बता दें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने यहां दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है. यहां संचालित होने वाले 12 पाठ्यक्रमों में 325 सीटों के लिए 1200 आवेदन आए हैं. जिसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है. यह प्रवेश परीक्षा 25 जून को होगी.
कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान देश का इकलौता शुगर इंस्टिट्यूट है. जिसमें हर साल देशभर से छात्र-छात्राएं दाखिला लेने के लिए आवेदन करते हैं. यहां बेहद कम सीटें हैं. जिसको देखते हुए यहां पर प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाती है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी छात्र-छात्राएं यहां पढ़ाई करने के लिए आते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.
छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे
अब अगले हफ्ते तक आवेदन करने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. वही प्रवेश परीक्षा देश के विभिन्न प्रांतों के 15 शहरों में आयोजित की जाएगी. जिसमें कानपुर गोरखपुर मेरठ इंदौर नई दिल्ली कोलकाता चंडीगढ़ समेत कई जिले शामिल है. जो छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा को कॉल करेंगे. उन्हें ही संस्थान में दाखिला मिलेगा.
विदेशी छात्र छात्राओं के भी आवेदन आए हैं
नेशनल शुगर इंस्टिट्यूट के एग्जाम इंचार्ज अशोक गर्ग ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. 25 जून को प्रवेश परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी. अब तक 1200आवेदन आ चुके हैं. बड़ी संख्या में विदेशी छात्र छात्राओं के भी आवेदन आए हैं. सबसे अधिक इंडोनेशिया तंजानिया फिलीपींस में नाइजीरिया के छात्र छात्राओं ने यहां दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:34 IST








