हरियाणाः सेवा विस्तार नहीं चाहते पीके अग्रवाल, नए DGP के लिए 8 IPS का पैनल तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने सेवा विस्तार लेने से इनकार कर दिया है, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल 30 जून को पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर होने वाले हैं. प्रदेश सरकार उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार देना चाहती थी, लेकिन उन्होंने समाप्त समय पर ही अपनी सेवानिवृत्ति की इच्छा जाहिर की है. उन्हें अगर सेवा विस्तार नहीं मिलता तो हरियाणा को नया पुलिस महानिदेशक जुलाई माह में मिल जाएगा. अगले लोकसभा विधानसभा चुनाव नए पुलिस महानिदेशक की देखरेख में ही होंगे.

हरियाणा सरकार ने नए पुलिस महानिदेशक के चयन के लिए 8 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार कर लिया है. इस पैनल को जल्द ही केंद्रीय लोकसेवा आयोग के पास भेजा जाएगा, जहां से 3 नामों का पैनल वापस राज्य सरकार के पास पहुंचेगा. इन 3 नामों में से किसी एक आईपीएस अधिकारी को प्रदेश सरकार पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति प्रदान करेगी.

पैनल में डीजीपी रैंक के 4 और एडीजीपी रैंक के भी 4 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं इस पैनल में एडीजीपी रैंक के 4 पुलिस अधिकारियों के नाम इसलिए शामिल किए गए हैं क्योंकि उनकी पुलिस सेवा 30 साल से ऊपर हो चुकी थी. इतनी सेवा वाले आईपीएस अधिकारी को पुलिस महानिदेशक के पद का दावेदार माना जा सकता है.

पैनल में यह नाम शामिल

पैनल में डीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारी डॉ आर सी मिश्रा, जेल महानिदेशक मोहम्मद अकील , एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के साथ-साथ डीजीपी होमगार्ड देशराज सिंह के नाम शामिल हैं. आरसी मिश्रा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक हैं. एडीजीपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों में ओपी सिंह, आलोक कुमार राय, एसके जैन और अजय सिंघल के नाम पैनल में जोड़े गए हैं, क्योंकि इनकी सेवा 30 साल की हो चुकी है. यह चारों अधिकारी डीजीपी रैंक में प्रमोट नहीं हुए हैं. ऐसे में डीजीपी रैंक के 4 अधिकारियों में से 3 अधिकारियों के नाम का पैनल स्वीकृत कर केंद्रीय लोकसेवा आयोग की तरफ से राज्य सरकार को भेजा जा सकता है.

Tags: Haryana CM, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें