
हाइलाइट्स
बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में FIR
सुब्रत पाठक समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए 42 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है
BJP MP Subrat Pathak: यूपी के कन्नौज जिले से बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक पर पुलिस के साथ मारपीट के आरोप में FIR दर्ज की गई है. इस मामले में कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए 42 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमा मंडी चौकी प्रभारी हाकिम सिंह की तहरीर पर लिखा गया है.
दरअसल, कन्नौज से उन्नाव पुलिस ने अपह्रत युवक को बरामद कर चार आरोपितों को दबोचा। जिसके बाद आरोपितों को उन्नाव ले गई. इसकी सूचना आरोपितों के साथियों को मिली तो वह कन्नौज की मंडी चौकी पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया. चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता की। पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया.इस दौरान तीन दारोगा समेत सात लोग घायल हो गए.
.
Tags: Kannauj news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:48 IST
Author: Up Head Line
Views: 19








