ये है आम आदमी की Innova, 8 लाख में फुल पैसा वसूल कार, चलाने में भी मजा, फैमली भी करेगी मौज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाजार में 7-सीटर कारों की डिमांड बढ़ रही है.
इनोवा की महंगी कीमत के कारण कई लोगों के बजट से बाहर है.
इस कमी को रेनो ट्राइबर पूरा करती है.

Cheapest 7-Seater Car: कार खरीदने सभी लोगों की ये ख्वाहिश होती है कि जो कार वो खरीद रहे हैं वह उनकी और उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करे. अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो आपको कहीं आने जाने के लिए बड़ी कार की जरूरत होगी. वैसे तो मार्केट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) स्पेस और फीचर्स के लिहाज से सबसे बेहतर 7-सीटर कार मानी जाती है. लेकिन कई लोगों के लिए ये कार बजट से बाहर हो जाती है. बता दें कि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

हालांकि, इंडियन मार्केट में एक ऐसी कार भी है जो आपको इनोवा से काफी कम कीमत में ही एक बड़ी एमपीवी का फील देती है. हम बात कर रहे हैं रेनो ट्राइबर की जिसे बजट MPV सेगमेंट में खूब पसंद किया जा रहा है. आइये जानते हैं लोग आखिर इस कार को इतना पसंद क्यों कर रहे हैं…

यह भी पढ़ें: ये गाड़ी अगर टाइम पर मिल जाए, तो Fronx को कोई न पूछे, 10.70 लाख में पैसा वसूल कार, मार्केट में है अंधी डिमांड

रेनो ट्राइबर में क्या है खास?
भारत में रेनो ट्राइबर की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.34 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वैरिएंट के लिए 8.74 लाख रुपये तक जाती है. इस कीमत पर यह देश में बकने वाली सबसे सस्ती एमपीवी है. वहीं एमपीवी सेगमेंट की एक और पॉपुलर कार मारुति अर्टिगा की बात करें तो इसकी कीमत 8.64 लाख रुपये से 13.08 लाख रुपये के बीच है. यह 7-सीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली महिंद्रा बोलेरो से लगभग 3.50 लाख रुपये सस्ती है. इतना ही नहीं, यह कार सेफ्टी के मामले में भी कम्पटीशन में आगे है. Renault Triber एडल्ट प्रोटेक्शन में 4-स्टार और चाइल्ड प्रटेक्शन में 3-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है.

renault triber vs toyota innova comparison, renault triber features, renault triber design, renault triber engine, renault triber mileage, renault triber interior, renault triber delhi price, renault triber mumbai price, renault triber jaipur price, renault triber safety features, renault triber star rating, renault triber vs mahindra bolero

रेनो ट्राइबर 4-स्टार एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है.

इंजन की बात करें तो, रेनो ट्राइबर में कंपनी ने 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 72 पीएस की अधिकतम पॉवर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है. कंपनी इसे 100 पीएस वाले टर्बो पेट्रोल इंजन में भी लाने की प्लानिंग कर रही है जिससे इसकी पॉवर और पिकअप में और सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: इसके लक्षण हैं SUV के, कीमत है Hatchback की! 8 लाख की गाड़ी पर पब्लिक है दीवानी

शानदार हैं फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो, रेनो ट्राइबर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिवीटी, हाइट एडजस्टमेंट के साथ 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग-माउंटेड म्यूजिक कंट्रोल और फोन कंट्रोल फीचर भी मिलता है. एमपीवी में दूसरी और तीसरी पंक्ति के लिए एसी वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और एक डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. यह 84 लीटर के बूट स्पेस के साथ आता है, जिसे तीसरी पंक्ति की सीटों को नीचे गिराकर 625 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

सेफ्टी के लिहाज से रेनो ट्राइबर में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया गया है. इसके अलावा कार में चार एयरबैग (फ्रंट और साइड), ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और एक रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है.

Tags: Auto News, Cars, Renault, SUV

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें