Odisha Train Accident: क्यों और कैसे हुआ बालासोर रेल हादसा पता चल गया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बालासोर में दर्दनाक ट्रेन हादसे को 36 घंटे से ज्यादा बीत गए.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा है कि घटना के असल कारणों का पता चल गया है.
हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

बालासोर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने रविवार को बालासोर ट्रिपल ट्रेन टक्कर स्थल पर बहाली के काम की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्घटना के मूल कारण की पहचान कर ली गई है और संभावना है कि आज तक ट्रेक पर ट्रेन परिचालन बहाल हो जाएगी. बता दें कि शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेन की आपस में टक्कर (Odisha Train Accident) हो गई थी. इस हादसे में अब तक 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह हादसा इंटरलॉकिंग में बदलाव के चलते हुआ है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुधवार सुबह तक बहाली का काम खत्म करने का लक्ष्य है. उन्होंने आगे कहा ‘इस दुर्घटना के मूल कारण की पहचान कर ली गई है. पीएम मोदी ने कल घटनास्थल का निरीक्षण किया था. हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेंगे. सभी शव निकाल लिए गए हैं. हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक बहाली का काम खत्म करना है ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ना शुरू हो सकें.’

पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा में भीषण हादसे का असर, 90 ट्रेनें रद्द, 46 को किया गया डायवर्ट, यात्रा करने से पहले जान लें स्टेटस

इससे पहले शनिवार को रेल मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि ओडिशा के बालासोर में मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि अधिकारी दुर्घटनास्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की जा रही है. रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के ट्वीट में लिखा गया कि ‘ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर 1000+ जनशक्ति के साथ अथक परिश्रम के साथ बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. फिलहाल, 7 से ज्यादा पोकलेन मशीन, 2 दुर्घटना राहत ट्रेन और 3-4 रेलवे और रोड क्रेन को जल्द से जल्द बहाली के लिए तैनात किया गया है. अधिकारी दुर्घटना स्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की जा रही है.’

वहीं भारतीय वायु सेना (IAF) ने मृतकों और घायलों को निकालने के लिए Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए. पूर्वी कमान के अनुसार, IAF ने नागरिक प्रशासन और भारतीय रेलवे के साथ बचाव प्रयासों का समन्वय किया. त्रासदी पर प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बालासोर जिले के बहानागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी में तीन-तरफा दुर्घटना हुई. शुक्रवार शाम हुए हादसे में इन दो यात्री ट्रेनों के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए.

Tags: Ashwini Vaishnaw, Odisha, Odisha Train Accident, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें